फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Clerk and accountant asked for explanation on negligence

Gonda News: लापरवाही पर लिपिक व लेखाकार से स्पष्टीकरण तलब

Mon, 09 Feb 2026 11:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 09 Feb 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Clerk and accountant asked for explanation on negligence
गोंडा। परिषदीय शिक्षकों को चयन वेतनमान का लाभ देने में बरती गई लापरवाही पर बेसिक शिक्षा विभाग ने कड़ा रुख अपनाया है। वित्त एवं लेखाधिकारी संजय चतुर्वेदी ने लेखाकार सिद्धार्थ सिंह व लिपिक अरुण कुमार शुक्ल से स्पष्टीकरण तलब किया है। संजय ने बताया कि जनवरी माह के वेतन में सभी पात्र परिषदीय शिक्षकों का चयन वेतनमान जोड़कर भुगतान किया जाना था, लेकिन कई शिक्षकों को इसका लाभ नहीं मिल सका। प्रारंभिक जांच में यह चूक संबंधित लेखाकार और लिपिक स्तर पर पाई गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि दोनों कर्मियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना पक्ष रखने के लिए नोटिस जारी किया गया है। यदि उनका जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया तो विभागीय कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed