{"_id":"63da76aec0c4034c6e248d01","slug":"cleanliness-youth-icon-will-be-selected-in-each-ward-gonda-news-c-13-1-71843-2023-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: प्रत्येक वार्ड में सफाई यूथ आईकाॅन का होगा चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: प्रत्येक वार्ड में सफाई यूथ आईकाॅन का होगा चयन
Wed, 01 Feb 2023 07:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 01 Feb 2023 07:56 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। नगरवासियों को साफ-सफाई एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए नगर निकायों में एक फरवरी से डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन अभियान की शुरुआत की जाएगी। अभियान के तहत सुबह 10 बजे से सफाईकर्मी घरों से सूखा व गीला कचरा इकट्ठा करेंगे। प्रत्येक वार्ड में सफाई यूथ आईकॉन का चयन किया जाएगा, जो लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करेंगे।
अपर जिलाधिकारी न्यायिक डॉ. ज्योति गौतम ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर पालिका व नगर पंचायतों में बेहतर साफ-सफाई व स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से अभियान चलाया जाएगा। तीन चरणों में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन का अभियान चलेगा।
पहला चरण एक फरवरी से शुरू होकर 15 फरवरी तक चलेगा। दूसरे चरण का अभियान 16 फरवरी से तीन मार्च तक चलाया जाएगा। वहीं, तीसरे चरण का अभियान चार मार्च से शुरू होकर 31 मार्च तक चलेगा। अभियान के अंतर्गत विद्यालयों में स्वच्छता को लेकर निबंध व क्विज प्रतियोगिता के साथ कई गतिविधियां संचालित की जाएगी। इसके अलावा नगर पालिका व नगर पंचायतों के प्रत्येक वार्ड में युवाओं को सफाई ब्रांड एंबेस्डर अथवा यूथ आईकाॅन के रूप में चयनित किया जाएगा। वे अपने-अपने वार्डों में लोगों को साफ-सफाई के लिए प्रेरित करेंगे।