फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Cleaning workers reached the collectorate with brooms after not getting salary

Gonda News: वेतन न मिलने पर झाड़ू लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे सफाईकर्मी

Thu, 24 Jul 2025 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 24 Jul 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Cleaning workers reached the collectorate with brooms after not getting salary
सफाई कर्मियों ने किया प्रदर्शन।
गोंडा। वेतन भुगतान सहित अन्य मांगों को लेकर बुधवार को नगर पालिका परिषद, गोंडा के सफाईकर्मियों ने कार्य बहिष्कार किया। सफाईकर्मी हाथ में झाड़ू व फावड़ा लेकर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जिला पंचायत के टिनशेड पहुंच गए। यहां नारेबाजी कर नाराजगी जताई। सफाई कर्मियों के कार्य बहिष्कार की वजह से मोहल्लों में न सफाई हुई और न कूड़े की उठान हो सकी।
विज्ञापन

अखिल भारतीय सफाई कर्मचारी कल्याण संघ के प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष राजकुमार वाल्मीकि की अगुवाई में एकत्र सफाई कर्मचारियों ने कहा कि काफी दिनों से वेतन भुगतान नहीं किया जा रहा है। इससे बच्चों का दाखिला स्कूलों नहीं हो सका है। जबकि इसके पूर्व अधिशासी अधिकारी और चेयरमैन को मांगपत्र दिया गया था। इसके बावजूद कुछ नहीं हुआ।
विज्ञापन

सफाई कर्मियों ने वर्दी, मास्क, जूता व दस्ताना दिलाने की मांग। इसके साथ ही संघ के लिए कार्यालय आवंटित कराने और मृतक आश्रित को नौकरी दिलाने की भी मांग की है। राजकुमार ने कहा कि जब कर्मचारी चेयरमैन व ईओ से अपने हक की बात करते हैं तो उन्हें निलंबित करने की धमकी दी जाती है। जिलाधिकारी ने सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को सुना और उनके निराकरण का आश्वासन दिया है। प्रदर्शन में काफी संख्या में महिलाएं व पुरुष कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




कूड़े का लगा ढेर, नहीं हुई सफाई
सुबह सफाईकर्मियों के हड़ताल पर चले जाने से नगर के विभिन्न वार्डों में साफ-सफाई नहीं हो पाई। तमाम स्थानों पर कूड़े के ढेर लगे रहे, जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शहर के बहराइच रोड, आवास विकास कॉलोनी, मेवातियान, पंतनगर, सिविल लाइंस में सफाई बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed