{"_id":"6186b81e7a90c044c408fdbf","slug":"clashes-between-two-sides-in-electoral-rivalry-eight-people-injured-gonda-news-lko603252870","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी रंजिश में दो पक्षों में संघर्ष, आठ लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी रंजिश में दो पक्षों में संघर्ष, आठ लोग घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। बलीजोत गांव में चुनावी रंजिश को लेकर गुरुवार रात दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस घटना में आठ लोगों को चोटें आई हैं। मारपीट के दौरान लोगों ने ग्राम प्रधान के घर पर धावा बोलकर ग्राम प्रधान की गाड़ी भी तोड़ दी। पुलिस ने मारपीट समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
थाना खरगूपुर के ग्राम बलहीजोत के रहने वाले महेश्वरी ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप है कि उनके गांव के ही रहने वाले धरमवीर, जीवनलाल, आकाश, रामविलास ने पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट की।
इसके बाद सभी लोगों ने ग्राम प्रधान अवंतिका पांडेय के घर के बाहर खड़ी कार व छह बाइकों को क्षतिग्रस्त कर दिया। वहीं गांव के ही दूसरे पक्ष के रामविलास ने महेश्वरी, रामदेव, कृष्णचंद्र व विकास पर लाठी डंडे से हमला कर मारने पीटने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
पुलिस ने घायल हुए महेश्वरी, कृष्णचंद, रामदेव व दूसरे पक्ष के रामविलास, धर्मवीर, जीवनलाल, दिनेश, आकाश को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खरगूपुर भेजा है। प्रभारी निरीक्षक शतानंद पांडेय ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर मिली है। घटना में मारपीट व तोड़फोड़ करने के आरोप में आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।