{"_id":"6a68ec0b407100c0e0015220","slug":"city-submerged-after-half-an-hour-of-rain-gonda-news-c-100-1-slko1028-163178-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: आधे घंटे की बारिश में डूबा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: आधे घंटे की बारिश में डूबा शहर
Tue, 28 Jul 2026 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 28 Jul 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
बारिश के बाद सड़क पर भरा पानी।
गोंडा। मंगलवार को महज आधे घंटे में हुई 17 मिलीमीटर बारिश ने शहर की जलनिकासी व्यवस्था की कलई खोल दी। तेज बारिश के कारण कई प्रमुख मार्गों और मोहल्ले जलमग्न हो गए। जलनिकासी न हो पाने से सड़कों पर घुटनों तक भरे पानी के कारण लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई दोपहिया व चार पहिया वाहन पानी में फंस गए। सड़कों पर भरा पानी कई दुकानों व घरों में घुस जाने से भी लोगों को काफी परेशानी उठाना पड़ी। आधा घंटा हुई तेज बरसात से लोगों को उमस भरी गर्मी से काफी राहत मिली।
सुबह से तेज धूप और उमस के बीच करीब साढ़े दस बजे मौसम ने करवट ली और झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश थमते ही महिला अस्पताल से मालवीय नगर जाने वाला मार्ग तालाब में तब्दील हो गई। चौक बाजार मार्ग पर भी दोपहर में स्कूलों की छुट्टी होने पर बच्चों और अभिभावकों को भी पानी के बीच होकर घर लौटना पड़ा।
स्थानीय निवासी नीलम ने बताया कि नालियों की सफाई समय से नहीं होने के कारण हर बारिश में सड़कें जलमग्न हो जाती हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई स्थानों पर नालियां सिल्ट और कूड़े से पटी हैं, जिससे बारिश का पानी निकल नहीं पाता और घंटों तक सड़कों पर भरा रहता है।
विज्ञापन
बारिश से खिले किसानों के चेहरे
मसकनवा/माधोपुर। मंगलवार दोपहर हुई बारिश ने जहां लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दिलाई, वहीं किसानों के चेहरे भी खिल उठे। बारिश से धान, गन्ना समेत खरीफ की फसलों को पर्याप्त नमी मिली है। किसान राम सुमिरन, रवि प्रजापति और शैलेश यादव ने बताया कि लंबे समय से खेतों को बारिश का इंतजार था। अब सिंचाई पर होने वाला खर्च कम होगा और फसलों की बढ़वार बेहतर होगी। माधोपुर क्षेत्र में भी झमाझम बारिश से मौसम सुहावना हो गया। धर्मपुर निवासी अंकित और भगहरिया भगवानपुर निवासी गुड्डू तिवारी ने बताया कि बारिश से धान और गन्ने की फसल को बड़ा लाभ मिलेगा तथा इस वर्ष अच्छी पैदावार की उम्मीद बढ़ी है। (संवाद)