फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   City kotwal line spot

नगर कोतवाल लाइन हाजिर

Sat, 03 Oct 2015 10:34 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 03 Oct 2015 10:34 PM IST
विज्ञापन
गणेश प्रतिमा जुलूस विसर्जन के दौरान हुए उपद्रव में आखिरकार नगर कोतवाल शिवपति सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया। उपद्रव के बाद से कोतवाल को हटाने की चर्चाएं गर्म रहीं, मगर राजनीतिक वरदहस्थ के कारण कोतवाल जमे रहे। इससे शहर के लोगों में काफी नाराजगी रही।
विज्ञापन


23 सितंबर को गणेश प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान शहर के उतरौला रोड पर पथराव शुरू हो गया। इसके बाद एकता तिराहे समेत आसपास के इलाके में आगजनी व लूटपाट शुरू हो गई थी। अराजकतत्व उपद्रव करते रहे, मगर बवाल रोकने के लिए पुलिस दो घंटे तक मौके पर नहीं पहुंची।
विज्ञापन


इससे उपद्रव बढ़ता गया और लोग लुटते रहे। लूटपाट व आगजनी के शिकार हुए व्यवसायियों समेत आम शहरी में इसको लेकर कोतवाल से नाराजगी रही।

लोग कोतवाल को हटाने की मांग करते रहे, मगर रजनीतिक वरदहस्थ के कारण वह कोतवाली में ही जमे रहे। शनिवार को पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिंह ने नगर कोतवाल शिवपति सिंह को लाइन हाजिर कर दिया। इनके स्थान पर कोतवाल मनकापुर अभय प्रताप मल्ल को वहां से हटाकर नगर कोतवाल बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी के जनसंपर्क अधिकारी राकेश सिंह को कोतवाल मनकापुर, क्राइम ब्रांच से दिनेश सिंह विष्ट को थानाध्यक्ष कौड़िया व पुलिस लाइंस से उप निरीक्षक पवन सिंह को चौकी प्रभारी बड़गांव नियुक्त किया है। नगर कोतवाल नगर के हटाए जाने की खबर से लोगों में दुर्गा पूजा, दशहरा व मोहर्रम को लेकर चर्चाएं बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed