फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Cities and villages bathed in light on Deepawali

Gonda News: दीपपर्व पर रोशनी से नहाए शहर और गांव

Sun, 19 Oct 2025 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 19 Oct 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Cities and villages bathed in light on Deepawali
गोंडा। गणेश-लक्ष्मी का हो घर में वास, बांटें खुशियां, रहे अपनों का साथ... इस संदेश के साथ सोमवार को दीपावली मनाई जाएगी। दीपपर्व पर शहर से लेकर गांव तक रोशनी छाई रही। हर तरफ रंग-बिरंगी रोशनी पर्व के उल्लास और उत्साह की गवाह बन रही है।
विज्ञापन

दीपपर्व पर सोमवार को हर घर में खुशी का दीपक जलेगा। बाजारों में जबरदस्त भीड़ और करोड़ों के कारोबार ने त्योहार का उत्साह दोगुना कर दिया है। पूरा शहर रोशनी से नहा उठा है। सोमवार को हर घर-आंगन में लक्ष्मी-गणेश का पूजन कर सुख संपदा का आशीष मांगा जाएगा।
विज्ञापन

दीपावली के दिन विशेष रूप से मां लक्ष्मी की पूजा होती है। इस दिन हर घर, परिवार व कार्यालय में मां लक्ष्मी का पूजन कर उनका स्वागत किया जाता है। रविवार को छोटी दीपावली पर गजब का उत्साह देखने को मिला। लोगों ने जमकर खरीदारी की। बाजारों में लाई-चूरा, मिठाई, खिलौने, लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियाें और कपड़ों की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ी रही। घर व प्रतिष्ठान सब जगह सोमवार को होने वाली लक्ष्मी-गणेश पूजा को लेकर तैयारियां जोरों पर रहीं। जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण अंचलों तक दीपावली का उल्लास छाया है। रविवार से ही आतिशबाजी शुरू हो गई। दीपावली को लेकर बधाई देने का सिलसिला जारी है। चारों ओर उल्लास छाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




फुलझड़ी, सुतली बम संग खरीदी मशीनगन
टॉमसन इंटर कॉलेज में पटाखा की दुकानें लगाई गई हैं। यहां लोगों ने फुलझड़ी, रॉकेट, सुतली बम के साथ ही खिलौना मशीनगन व पिस्टल आदि की खरीद की। रंगबिरंगी पटाखा जलेबी और चटाई भी लोगों ने खरीदी। बच्चों के लिए कॉर्क वाली बंदूक और बीड़ी बम भी खूब खरीदा गया। दुकानदार इरफान ने बताया कि 20 रुपये में एक डिब्बा बीड़ी बम मिल रहा है। इसमें 50 पीस हैं। बच्चे माचिस की तरह इसे जलाकर फेंक देते हैं। 10 से 20 सेकंड के अंतराल में यह दगता है।
खूब हुआ फूलों का कारोबार
पूजन में फूलों का विशेष महत्व होता है। ऐसे में दिवाली को लेकर फूलों का बाजार गर्म रहा। कमल का फूल 25 से 50 रुपये तक का बिका। गेंदा के फूलों की माला 50 से 70 रुपये तक बिकी। घर व दुकानों को सजाने के लिए बनावटी फूलों और सजावट की दुकानों पर भी भीड़ दिखी। दिवाली पर महिलाएं फूलों और रंगोली से घर सजा रही हैं। रंगोली बनाने में लोगों ने तरह-तरह के प्रयोग किए। कुछ ने रंग-बिरंगे फूलों से अपनी चौखट को सजाया तो कुछ ने रंगोली के माध्यम से मां लक्ष्मी और गणेश की आकृति बनाई।

सोशल मीडिया पर बधाई का दौर

दिवाली पर सोशल मीडिया पर बधाइयों का सिलसिला दिनभर चलता रहा। फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम सहित सभी सोशल मीडिया दिवाली के मेसेज से पटे रहे। जो लोग एक-दूसरे से नहीं मिल सके उन्होंने फोन पर ही दिवाली की बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed