{"_id":"6af4b85f1c15bf970f0cc447","slug":"govardhan-puja-chhappan-bhog-56-food-offerings-arranged-in-temples-gonda-news-c-100-1-slko1028-169642-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवर्धन पूजा : मंदिरों में सजे छप्पन भोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोवर्धन पूजा : मंदिरों में सजे छप्पन भोग
Thu, 12 Nov 2026 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 12 Nov 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
गोंडा में परसपुर के श्रीतुलसी जन्मभूमि मंदिर राजापुर सूकरखेत में लगाया गया 56 प्रकार के व्यंजनो
परसपुर/करनैलगंज। गोवर्धन पूजा और अन्नकूट महोत्सव पर मंगलवार को जिलेभर में श्रद्धा और उल्लास का माहौल रहा। विभिन्न मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण को 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग अर्पित किया गया। विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद भंडारों का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
श्रीतुलसी जन्मभूमि मंदिर राजापुर, सूकरखेत में तुलसी जन्मभूमि न्यास एवं सनातन धर्म परिषद के तत्वावधान में अन्नकूट और गोवर्धन पूजा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। भगवान श्रीकृष्ण को छप्पन भोग अर्पित किया गया। न्यास अध्यक्ष डॉ. स्वामी भगवदाचार्य ने कहा कि गोवर्धन पूजा अहंकार पर भक्ति की विजय और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का संदेश देने वाला पर्व है। इस अवसर पर रामसुंदर पांडेय, सांवल प्रसाद चौधरी, संत प्रसाद चौधरी, कन्हैया लाल पांडेय, शिव कुमार गुप्ता, अशोक सिंह, ओंकार सिंह, रमाकांत तिवारी, आयुष गुप्ता और कृष्ण कुमार सिंह मौजूद रहे।
उधर, करनैलगंज नगर के विभिन्न मंदिरों में भी अन्नकूट महोत्सव मनाया गया। गाड़ी बाजार स्थित श्री राधा-कृष्ण मंदिर में छप्पन भोग और भंडारे का आयोजन हुआ। इसमें मंदिर के पुजारी पंडित रामअचल आचार्य, सुरेश उर्फ सोनू पुरवार, मोनू पुरवार समेत अन्य लोगों ने सहभागिता की।बालूगंज स्थित श्री राधा-कृष्ण मंदिर में हलवाई समाज और चेयरमैन प्रतिनिधि रामजी लाल मोदनवाल के संयोजन में छप्पन भोग एवं भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें संजय यज्ञसेनी, राजू मोदनवाल, अनोखेलाल मोदनवाल, अप्पू मोदनवाल, पवन मोदनवाल, सत्येंद्र यज्ञसेनी, अवधेश गोस्वामी, आशीष गिरी, संतोष पांडेय, चंद्रशेखर गोस्वामी और रुद्र शुक्ल ने सहयोग किया।
विज्ञापन
मां गायत्री शक्तिपीठ सकरौरा, हनुमानगढ़ी मंदिर गाड़ी बाजार और गुड़ाही बाजार स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में भी भंडारे का आयोजन किया गया। इनमें श्रीरामलीला कमेटी के अध्यक्ष मोहित पांडेय, अरुण वैश्य, सौरभ वैश्य, नीरज जायसवाल, गौरव वैश्य, विश्वनाथ शाह, अशोक सिंघानिया और शिवपूजन गोस्वामी समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। वहीं, गुड़ाही बाजार में अंकित जायसवाल की अगुवाई में उनके आवास पर बालाजी भंडारे का आयोजन भी किया गया।