{"_id":"6af4c0e7b3a856e90f038ce0","slug":"vehicle-theft-gang-busted-three-arrested-gonda-news-c-100-1-slko1028-169665-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार
Thu, 12 Nov 2026 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 12 Nov 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
गोंडा के वजीरगंज थाने में बरामद बाइक।
वजीरगंज/डुमरियाडीह। पुलिस ने अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। आरोपियों की निशानदेही पर टिकरी जंगल की झाड़ियों से चोरी की सात मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। उनके कब्जे से 180 रुपये और दो मोबाइल फोन भी मिले हैं।
सीओ तरबगंज यूपी सिंह ने बताया कि मंगलवार को उपनिरीक्षक प्रभाकर पांडेय पुलिस टीम के साथ टिकरी चौराहे के आगे वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोगों ने चोरी की मोटरसाइकिलें गनेशपुर ग्रंट जाने वाले खड़ंजा मार्ग के किनारे टिकरी जंगल की झाड़ियों में छिपा रखी हैं। वे इन्हें बेचने की फिराक में हैं।
सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक बाल अपचारी को पुलिस संरक्षण में लिया गया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान वजीरगंज क्षेत्र के मोहनापुर निवासी आकाश सोनकर, देवीनगर निवासी अरविंद कोरी और नयपुरिया बहादुरा निवासी विवेक निषाद के रूप में हुई है।
विज्ञापन
नंबर प्लेट बदलकर बेचते थे चोरी की बाइक
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे अलग-अलग जिलों से मोटरसाइकिलें चोरी करते थे और उन्हें जंगलों तथा सुनसान स्थानों पर छिपाकर रखते थे। पुलिस से बचने के लिए मोटरसाइकिलों की नंबर प्लेट बदल देते थे या निकालकर फेंक देते थे। इसके बाद चोरी की बाइकों को सस्ते दामों पर बेचने की योजना बनाते थे।
आरोपियों ने दीपावली के दिन दुर्जनपुर पचूमी बाजार से एक मोटरसाइकिल चोरी करने की बात स्वीकार की है। इसके अलावा अयोध्या के धर्म चौक, नया घाट और पूराकलंदर क्षेत्र के साथ ही संतकबीरनगर के मगहर से भी मोटरसाइकिलें चोरी करने की बात कबूल की है। पुलिस बरामद मोटरसाइकिलों के संबंध में अन्य जिलों से भी जानकारी जुटा रही है।