{"_id":"6772e5fcc716cff63307fe6c","slug":"chill-increased-four-trains-canceled-due-to-fog-gonda-news-c-100-1-slko1029-129951-2024-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: ठिठुरन बढ़ी, कोहरे से चार ट्रेनें निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: ठिठुरन बढ़ी, कोहरे से चार ट्रेनें निरस्त
Mon, 30 Dec 2024 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 30 Dec 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। मौसम में रविवार रात से बड़ा बदलाव हुआ। सर्द हवाओं से ठंडक बढ़ गई। रात मेंं बदले मौसम का असर सोमवार की सुबह भी दिखा। तापमान पांच डिग्री सेल्सियस तक गिरा। हवाओं के झोकों से लोग ठिठुरते दिखे, कोहरा भी छाया रहा। इसका असर यह रहा कि पूर्वोत्तर रेलवे ने चार ट्रेनें रद कर दीं। सड़कों पर भी सन्नाटा पसरा रहा।
रविवार को अधिकतम तापमान 24 व न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। सोमवार को यह क्रमश: 19 व और 11 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। एलबीएस डिग्री कॉलेज में भौतिक विज्ञान के प्रोफेसर डॉ. रंजन शर्मा ने बताया कि अभी ठंडक और बढ़ेगी। पश्चिमी विक्षोभ से बारिश भी हो सकती है। उन्होंने कहा कि कोहरा भी बढ़ेगा।
ये ट्रेनें हुईं निरस्त
रेलवे प्रशासन ने कोहरे के कारण गोंडा से गोरखपुर और सीतापुर के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेनों का संचालन दो मार्च तक निरस्त कर दिया है। जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने बताया कि इसमें गोरखपुर-गोंडा अनारक्षित विशेष ट्रेन (05031 व 05032) व गोंडा-सीतापुर अनारक्षित विशेष (05453 व 05454) शामिल हैं।
विज्ञापन
विद्यालयों में 14 तक शीतकालीन अवकाश
बेसिक शिक्षा विभान ने परिषदीय व मान्यता प्राप्त स्कूलों में 31 दिसंबर से 14 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश घोषित कर दिया है। बीएसए अतुल तिवारी ने बताया कि अब 15 जनवरी को विद्यालय खुलेंगे।
बच्चों में बढ़ा निमोनिया, पीआईसीयू फुल
गोंडा। ठंड से बच्चों में बीमारियां बढ़ गई हैं। मेडिकल कॉलेज के बालरोग विभाग में मरीजों की संख्या दोगुनी हो गई है। पिछले सप्ताह तक जहां निमोनिया से पीड़ित 30 से 40 मरीज आते थे, वहीं अब पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़कर 70 पहुंच गई है। इसमें आठ से दस बच्चों को गंभीर स्थिति में भर्ती कराया गया है। सोमवार को पीआईसीयू के सभी 10 बेड फुल रहे, वहीं चिल्ड्रेन वार्ड में 18 मरीज भर्ती हैं। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आफताब आलम ने बताया कि ठंड बढ़ गई है। इसके साथ ही निमोनिया के मरीज बढ़े हैं। यह फेफड़े में संक्रमण से होता है। इंफ्लुएंजा व आरएसबी वायरस के कारण वायरल निमोनिया होता है। इससे बुखार, खांसी व सांस की समस्या होती है। इस मौसम में बच्चों को ठंड से बचाना चाहिए।