फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Children will be welcomed with roli-chandan in schools today

Gonda News: स्कूलों में आज रोली-चंदन से होगा बच्चों का स्वागत

Tue, 31 Mar 2026 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 31 Mar 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Children will be welcomed with roli-chandan in schools today
गोंडा। जिले के परिषदीय विद्यालयों में नए शिक्षा सत्र 2026-27 की शुरुआत बुधवार से उत्सव के माहौल में होगी। पहले दिन स्कूलों आने वाले बच्चों का रोली-चंदन से तिलक लगाकर स्वागत किया जाएगा। मध्याह्न भोजन में हलवा-पूड़ी या खीर बनाकर उनका मुंह मीठा कराया जाएगा। विद्यालयों को रंग-बिरंगे गुब्बारों और झालरों से सजाया गया है, ताकि बच्चों में स्कूल आने का उत्साह बढ़े।
विज्ञापन

जिले के सभी 2,609 परिषदीय विद्यालयों में प्रवेशोत्सव मनाया जाएगा। नए बच्चों के नामांकन के लिए स्कूल चलो अभियान भी शुरू किया जा रहा है, जो एक से 15 अप्रैल तक चलेगा। अभियान के तहत रैली, जनसंपर्क और जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से अधिक से अधिक बच्चों को स्कूल से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिए प्रत्येक विद्यालय को 2,500 रुपये की धनराशि पहले ही जारी की जा चुकी है, जिससे सजावट, स्वागत और बच्चों के लिए विशेष व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा सकें। इसके साथ ही क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया है, ताकि समाज की सहभागिता बढ़ाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन कार्यक्रमों की निगरानी की जिम्मेदारी खंड शिक्षा अधिकारियों को सौंपी गई है। उन्हें निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र के विद्यालयों का निरीक्षण कर उसी दिन शाम पांच बजे तक रिपोर्ट बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय को उपलब्ध कराएं। बीएसए अमित कुमार सिंह ने बताया कि नए सत्र का पहला दिन सभी विद्यालयों में उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। विभाग की प्राथमिकता छात्र संख्या बढ़ाना और बच्चों को स्कूल से जोड़ना है। डीआईओएस डॉ. रामचंद्र ने बताया कि नए सत्र को लेकर इंटर कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed