फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Children's Productions tells the mind

बच्चों की प्रस्तुतियों ने मन मोहा

Sun, 31 Jan 2016 11:03 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 31 Jan 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
Children's Productions tells the mind
बच्चों को सामाजिक मूल्यों की शिक्षा भी जरूर देनी चाहिए। सामाजिक सरोकारों से ही बच्चों में नैतिकता का विकास होता है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से बच्चों का आत्मविश्वास मजबूत होता है। शिक्षण संस्थानों को समय-समय पर इन कार्यक्रमों का आयोजन करना चाहिए।
विज्ञापन


यह बातें रविवार को सीएमएस ग्रुप ऑफ कॉलेज के सीएमएस गर्ल्स डिग्री कॉलेज विशुनापुर में वार्षिकोत्सव व गर्ल्स टैलेंट हंट कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य एवं चिकित्सा तथा जंतु उद्यान राज्यमंत्री डॉ. एसपी यादव व डीआईओएस मनमोहन शर्मा ने संयुक्त रूप से कही।
विज्ञापन


अतिथियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। समारोह में सीएमएस कॉलेज के सभी जनपदों की शाखाओं के प्रधानाचार्य व बच्चे मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


छोटे बच्चों का समूह नृत्य राधा नाचेगी का मंचन देख सभी लोग वाह-वाह कर उठे। बच्चे मन के सच्चे गीत ने कार्यक्रम में शमा बांध दिया।

एकल नृत्य, युगल नृत्य व समूह नृत्य प्रतियोगिता में तुलसीपुर, बहराइच, गोंडा तथा बलरामपुर की टीमों ने प्रतिभाग किया। एकल नृत्य प्रतियोगिता में तुलसीपुर की मृदुला, बहराइच की सुभांषी व जान्हवी, बलरामपुर की युगांती व गोंडा की कोमल वर्मा का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा।


प्रबंधक शाश्वत जोशी ने समारोह में आये अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में समूह की शिक्षा प्रणाली को और बेहतर बनाने का संकल्प दोहराया।

सीएमएस इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य केपी यादव ने अतिथियों को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर धर्मेंद्र श्रीवास्तव, महिपाल गुप्त व आशीष समेत तमाम शिक्षक, अभिभावक व बच्चे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed