{"_id":"69dfcf204232b5f6db0ed226","slug":"children-learned-the-intricacies-of-science-gonda-news-c-100-1-gon1041-156302-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: बच्चों ने सीखीं विज्ञान की बारीकियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: बच्चों ने सीखीं विज्ञान की बारीकियां
Wed, 15 Apr 2026 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 15 Apr 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
पसका। प्योली स्थित जेपीएस पब्लिक विद्यालय के बच्चों ने बुधवार को लखनऊ का एक दिवसीय शैक्षिक भ्रमण किया। यहां उन्होंने विज्ञान की बारीकियां सीखीं। शिक्षक शिखर पांडेय ने बताया कि छात्रों का व्यावहारिक ज्ञान बढ़ाने के लिए यह भ्रमण कराया गया।
बच्चों ने आंचलिक विज्ञान केंद्र, नक्षत्रशाला, नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान और आंबेडकर पार्क का भ्रमण किया। उन्होंने प्राणि उद्यान में वन्यजीवों को देखा और विज्ञान केंद्र में ज्ञानवर्धक जानकारियां लीं। इस अवसर पर पंकज मिश्र, धर्मेंद्र तिवारी, बीडी आर्य, अवशेष गुप्त, क्षितिज पांडेय, आरती सिंह, अंकिता सिंह, पल्लवी तिवारी, शिवानी, नैना आदि मौजूद रहीं। (संवाद)
आज आठ घंटे बाधित रहेगी बिजली
परसपुर। स्थानीय विद्युत उपकेंद्र पर 33 केवी लाइन की मरम्मत और फ्यूज लगाने का कार्य होना है। इसके चलते बृहस्पतिवार को क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। एसडीओ मुकेश कुमार ने बताया कि सुबह नौ से शाम पांच बजे तक कार्य चलने के कारण आपूर्ति पूरी तरह ठप रहेगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से इस दौरान सहयोग और धैर्य बनाए रखने की अपील की है।