{"_id":"40c2534a17cb77293cab908c635a8d85","slug":"child-killed-in-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटना में बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्घटना में बच्चे की मौत
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क पार कर रहे एक बच्चे को तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए गोंडा ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
दुर्घटना रविवार को करीब 11 बजे सादुल्लाहनगर थाना क्षेत्र के पतकरपुर पेट्रोल पंप के पास हुई। पतकरपुर निवासी जावेद का पुत्र रियाज (8) पेट्रोल पंप के पास सड़क पार कर रहा था।
इसी बीच उधर से गुजर रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने रियाज को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवारीजन रियाज को सीएचसी सादुल्लाहनगर ले गए, जहां हालत नाजुक देख डॉक्टर ने रियाज को गोंडा रेफर कर दिया।
विज्ञापन
गोंडा ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। आसपास के लोगों ने रियाज को टक्कर मारने वाले बाइक सवार को पकड़ लिया। बाइक सवार घर से रुपये लेकर आने का वादा कर मोटरसाइकिल छोड़ कर चला गया।
सादुल्लाहनगर थानाध्यक्ष एएन उपाध्याय ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। बाइक सवार की पहचान हो गई है। मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।