फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Child,gonda,Basic school,Game

स्कूलों के 16 हजार बाल खिलाड़ी दिखाएंगे दम

Fri, 07 Oct 2022 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Oct 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Child,gonda,Basic school,Game
गोंडा। जिले के परिषदीय स्कूलों के 16,600 बाल खिलाड़ी अब ब्लॉक स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। इन खिलाड़ियों का चयन बीते दिनों जिले के 2611 स्कूलों में हुई प्रतियोगिताओं से हुआ है। वहीं, 16 ब्लॉकों में आगामी 16 से 22 अक्तूबर तक खेल प्रतियोगिताएं होंगी। जिसमें न्याय पंचायत स्तर से चयनित बाल खिलाड़ियों को हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा। इसमें ब्लॉक स्तर पर एकल व टीम की प्रतियोगिताएं होंगी। इसके बाद 28, 29 व 30 अक्टूबर को जिला स्तरीय प्रतियोगिता प्रस्तावित है। बीएसए अखिलेश प्रताप सिंह का कहना है कि शुक्रवार को ऑनलाइन मीटिंग में प्रतियोगिता के आयोजन की रणनीति तय की गई है।
विज्ञापन

जिले के परिषदीय स्कूलों में खेल को बढ़ावा देने के लिए करीब एक लाख छात्रों की तैयारी शिक्षकों ने कराई। 166 न्याय पंचायत स्तर पर बीते दिनों स्कूल स्तर से तैयार छात्रों के बीच प्रतियोगिताएं हुईं। जिसमें 16,600 छात्रों को चयनित किया गया है। ब्लाक स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं के बाद जिले स्तर पर 1600 के करीब खेल प्रतिभागियों को अवसर दिया जाएगा। बीएसए का कहना है कि इसमें कुछ खिलाड़ी व्यक्तिगत खेलों के होंगे, वहीं कुछ खेल हैं जो टीम से होंगी।
विज्ञापन

जिले स्तर पर चयनित 100 बाल खिलाड़ियों को मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में अवसर दिया जाएगा। इसके बाद राज्य स्तर पर प्रस्तावित खिलाड़ियों की टीम को मंडलीय प्रतियोगिता में चयनित करके नवंबर में तैयारी कराई जाएगी। राज्य स्तर पर प्रतियोगिताओं में चयनित खिलाड़ी शामिल होंगे। वहीं, ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन खंड शिक्षा अधिकारी कराएंगे। साथ ही ब्लॉक स्तर के खेल शिक्षकों को न्याय पंचायत स्तर पर टीमों को तैयार करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला खेल शिक्षक संजय सिंह का कहना है कि तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। स्कूल व न्याय पंचायत स्तर के आयोजन करके खिलाड़ियों को चयनित किया जा चुका है। आयोजन में शिक्षक छात्रों का प्रतिभाग कराएंगे।

शिक्षा से खेल को जोड़ने के लिए प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया जा रहा है। हर स्कूल में गतिविधियों का आयोजन कराकर खिलाड़ियों को चयनित किया गया है। अब ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन तय कर दिया गया है। अखिलेश प्रताप सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed