{"_id":"5768301a4f1c1b9a60b482a5","slug":"child-deaths-from-dairia-six-sick","type":"story","status":"publish","title_hn":"डायरिया से बच्चे की मौत, छह बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डायरिया से बच्चे की मौत, छह बीमार
अमर उजाला/बलरामपुर
Updated Mon, 20 Jun 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकर नगर जिला अस्पताल में बुधवार को भर्ती डायरिया पीड़ित मरीज।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तुलसीपुर नगर से सटे जुगलीपुर गांव में बीते पांच दिनों से एक ही परिवार के छह लोग उल्टी-दस्त की चपेट में हैं। इसी बीमारी से बीते दिन परिवार के एक बच्चे की मौत हो गई है। पीड़ित का आरोप है कि सीएचसी में दवा न मिलने पर वह तथा उसका परिवार प्राइवेट डॉक्टर के यहां इलाज करा रहा है। डायरिया की चपेट में पड़ोस की महिला भी आ गई है। पीड़िता ने सीएमओ से गांव में टीम भेजकर बीमारी पर प्रभावी अंकुश लगाने की मांग की है।
सोमवार को जुगलीपुर गांव निवासी गणेश ने बताया कि गुरुवार की शाम से उनका छह सदस्यीय परिवार अचानक उल्टी-दस्त से पीड़ित हो गया। शुक्रवार को इसी बीमारी से गणेश के बेटे यश (7) की मौत हो गई। वहीं, गणेश व उसकी पत्नी दुर्गेश (27), बेटी अर्चना (9), बेटा अहम (5) तथा मयंक (1) भी उल्टी-दस्त से पीड़ित हैं।
पड़ोस में रहने वाली महिला अर्चना (25) भी बीमारी की चपेट में आ गई है। गणेश ने बताया कि वह परिवारीजनों का इलाज कराने सीएचसी तुलसीपुर गए तो उन्हें सारी दवा बाहर से खरीदने के लिए पर्ची लिख दी गई। गणेश ने निराश होकर परिवारीजनों को प्राइवेट डॉक्टर के यहां दिखाया।
विज्ञापन
पीड़ित तथा ग्रामीणों ने सीएमओ से बीमारी पर प्रभावी अंकुश लगाने की मांग की है। इस संबंध में सीएमओ डॉ. आशुतोष गुप्ता ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। गांव में स्वास्थ्य टीम भेजकर पीड़ितों का इलाज तथा बीमारी पर अंकुश लगाया जाएगा।