फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Child death due to vomiting diarrhea, eight sick

उल्टी दस्त से बालक की मौत,आठ बीमार

Fri, 19 Jul 2019 09:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2019 09:54 PM IST
विज्ञापन
Child death due to vomiting diarrhea, eight sick
गोंडा। ग्राम पंचायत दसियापुर पंडितपुरवा में उल्टी व दस्त से एक ही परिवार के नौ लोग बीमार हो गये। इसमें से एक बालक की अस्पताल लाते समय मौत हो गई। अन्य सभी पीड़ितों का इलाज चल रहा है। जिसमें चार बच्चे व दो महिलाएं शामिल हैं, जबकि जिला अस्पताल के चिकित्सक का कहना है कि सभी फूड पॉयइजनिंग से बीमार हुए हैं।
विज्ञापन

कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम दसियापुर के मजरा पंडितपुरवा के पीड़ितों के रिश्तेदार शत्रोहन व कैलाश ने बताया कि मंगलवार की शाम को घर के लोगों ने रोटी व पूड़ी सब्जी, दाल, चावल खाया था। दूसरे दिन सुबह सभी को पेट दर्द, उल्टी व दस्त होने लगा। इसी में मोहित (7) को कई बार उल्टी व दस्त के साथ पेट में दर्द हुआ।
विज्ञापन

घर वालों ने उसे पहले झाड़ फूंक कराया। जब हालत नाजुक हो गई तो उसे लेकर झंझरी ब्लॉक के सीएचसी केंद्र पर पहुंचे, तब तक उसने दम तोड़ दिया, जबकि उल्टी दस्त से पीड़ित सुशीला (20), निर्मला (55), काजल (12), मुस्कान (7), अनिकेत (4), अंश (4), नीलम (32) को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल के चिकित्सक शोएब इकबाल का कहना है कि सभी पीड़ित एक ही परिवार के हैं इनकी तबियत फूड पॉइजनिंग से बिगड़ी है, जिसमें एक बच्चे की मौत हो चुकी है। जिला मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी हितेंद्र मोहन त्रिपाठी का कहना है कि घटना की जानकारी मिली है, लेकिन उल्टी दस्त होने के जो लक्षण हैं, उससे फूड पॉइजनिंग नहीं है। सभी को उल्टी दस्त की शिकायत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed