फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Chief Minister is asking for tickets, BJP is not giving: Akhilesh Yadav

मुख्यमंत्री मांग रहे टिकट, नहीं दे रही भाजपा

Fri, 07 Jan 2022 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister is asking for tickets, BJP is not giving: Akhilesh Yadav
गोंडा में पूर्व मंत्री पंडित सिंह जयंती समारोह को संबोधित करते पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव - फोटो : GONDA
गोंडा। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि हिटलर की सरकार में एक प्रोपेगंडा मंत्री होता था, भाजपा की पूरी सरकार ही प्रोपेगंडा सरकार है। भाजपा सरकार केवल शिलान्यास कर रही है। गोंडा में मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास बाबा ने किया है।
विज्ञापन

मगर उद्घाटन नहीं कर पाएंगे। इतने कमजोर मुख्यमंत्री हैं कि विधानसभा का टिकट मांग रहे हैं। कभी इस विधानसभा से कभी उस विधानसभा से। उन्हें कोई टिकट नहीं दे रहा है। क्योंकि वह भाजपा के सदस्य ही नहीं है। भाजपा के तमाम नेेता उनसे खुद परेशान हैं।
विज्ञापन

सपा मुखिया यहां पूर्व मंत्री स्वर्गीय विनोद कुुमार सिंह उर्फ पंडित के सिंह के जन्मदिवस पर सूरज होटल के प्रांगण में स्थापित पूर्व मंत्री पंडित सिंह की प्रतिमा का अनावरण कर उन्हें श्रद्धांजलि देने के बाद उमड़े जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। अखिलेश ने कहा कि देश की जनता ने इतनी झूठी सरकार कभी नहीं देखी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा सरकार केवल झूठ बोलती है और झूठे विज्ञापनों से जनता को गुमराह कर रही है। कहा कि भाजपा सरकार के विकास के दावे पूरी तरह से झूठे हैं, जो विकास कार्य जहां समाजवादी सरकार ने छोड़ा था, वह वहीं रुका है। इसका ज्वलंत उदाहरण जरवल से गोंडा तक की बनी फोरलेन सड़क है।
जिसके डिवाइडर पर पौधे लगाए जाने थे। वहां आज सांड़ बैठे मिलते हैं। कहा कि बड़े बड़े विज्ञापन देखे होंगे कभी एक लाख नौकरी तो कभी पांच लाख रोजगार के भाजपा दावे करती है, लेकिन सच्चाई यह है कि गोंडा जनपद में किसी को नौकरी नहीं मिली।
ये सरकार सिर्फ गरीबों की जेब काटकर अमीरों की तिजोरी भर रही है। पंजाब के एक कार्यक्रम में जाते समय प्रधानमंत्री के सुरक्षा को लेकर उठे विवाद में अखिलेश ने कहा कि किसान भाईयों को प्रधानमंत्री को मंच पर जाने देना चाहिए था, ताकि खाली कुर्सियां देखते और किसानों को बताते तीन काले कानून क्यों लाए गए और तीनों कानून क्यों वापस किए गए।
ये पूरा देश सुनने से रह गया। पंजाब में खाली कुर्सियां थीं। उनके लिए यूपी में भी खाली कुर्सियां हैं। सात सौ किसानों की जान गई है। सपा सात सौ किसानों को 25 लाख मुआवजा देगी। अखिलेश ने कहा कि भाजपा समाजवादियों की नकल करती है। समाजवादी एक रथ निकला तो भाजपा ने छह रथ निकाल दिए। उनके छह रथ पर हमारा एक रथ भारी है। भाजपा की ठोको सरकार को जनता चुनाव में समाजवादी को वोट ठोंककर जवाब देगी।
सपा प्रमुख अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार झूठ पर झूठ बोलती है। भाजपा सरकार ने कहा था कि नोटबंदी से भ्रष्टाचार खत्म हो जाएगा। विदेशों में जमा कालाधन वापस होगा। मगर न तो भ्रष्टाचार खत्म हुआ और न ही कालाधन ही वापस आया। सपा में एक्सप्रेस-वे, मेट्रो, समेत सभी काम रिकार्ड टाइम में हुए थे। मैने कहा था कि भगवान परशुराम की मूर्ति लगवाएंगे तो वह रिकार्ड टाइम छह माह में लग गई। भाजपा मंदिर के नाम पर सिर्फ वोट लेना चाहती है।
अखिलेश ने कहा कि सपा सरकार ने बच्चों को लैपटाप दिए थे, जो पढ़ाई में काम आ रहे हैं। सपा की नकल कर भाजपा ने भी लैपटाप देने का वादा किया था। मगर दे रहे हैं टैबलेट। वह भी देते हुए साढ़े चार साल हो गए पर अभी तक नहीं मिला। कहा कि भाजपा ने कारखाना लगाया है, लेकिन गोंडा, बहराइच, अयोध्या व बाराबंकी कहीं भी कारखाना नहीं लगा।
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जनसमूह से वादा किया कि 2022 के चुनाव में सत्ता में आने पर गोंडा में ऐसा मेडिकल कॉलेज बनाएंगे जिसमें लोगों को लखनऊ जैसा इलाज मिलेगा। यहीं नहीं गोंडा की समस्या को देखते हुए यहां सीवर लाइन का निर्माण कराया जाएगा।

अखिलेश ने कहा कि भाजपा झूठा प्रचार कर रही है कि सपा सरकार में दंगे हुए। उन्होंने 2012-2015 में प्रदेश में कितने दंगे हुए सभी जानते हैं। एनसीआरबी की रिपोर्ट बताती है कि उसके बाद कितने दंगे हुए हैं। दंगा कराने वाले तो अब सरकार में बैठे हैं तो दंगा कहां से होगा। भाजपा ठोको राज चला रही है। भाजपा जनमाफी रैली निकालकर लोगों से माफी मांगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed