{"_id":"60a006ca8ebc3e8dbd7bbe0b","slug":"chetah-administration-team-reached-chakrout-after-five-deaths-gonda-news-lko5781855167","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच लोगों की मौत के बाद प्रशासनिक अमले के साथ चकरौत पहुंची स्वास्थ्य टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच लोगों की मौत के बाद प्रशासनिक अमले के साथ चकरौत पहुंची स्वास्थ्य टीम
विज्ञापन
गोंडा। करनैलगंज के ग्राम चकरौत व नगर के भैरवनाथ पुरवा में एक ही परिवार के कई लोगों की बीमारी के बाद हुई मौत के बाद प्रशासन अब जाकर चेता है। अमर उजाला में इसका खुलासा होने के चेते अधिकारियों ने एक माह बाद अफसरों के साथ स्वास्थ्य कर्मियों की टीम को गांव भेजा।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर लोगों के घरों तक जाकर सभी का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान चकरौत गांव में प्रशासन की उपेक्षा से आक्रोशित ग्रामीणों की टीम के साथ नोकझोंक भी हुई।
शुक्रवार को अमर उजाला में ग्राम चकरौत व करनैलगंज नगर के मोहल्ला भैरवनाथ पुरवा में एक ही परिवार के लोगों की मौत होने व प्रशासन के बेखबर होने की खबर प्रकाशित हुई थी।
विज्ञापन
इसके बाद डीएम मार्कंडेय शाही ने मामले में उपजिलाधिकारी करनैलगंज, सीओ करनैलगंज के साथ अन्य अधिकारियों की टीम को मौके पर जाकर जांच को भेजा। शुक्रवार को ग्राम चकरौत में एसडीएम शत्रुघ्न पाठक, सीओ मुन्ना उपाध्याय, बीडीओ, एडीओ पंचायत के साथ सीएचसी अधीक्षक की टीम पहुंची।
जहां टीम ने मौतों के साथ साथ गांव में कराए जा रहे सेनिटाइजेशन कार्य की जांच की। इसके साथ ही गांव की आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों व ग्रामीणों के साथ चौपाल भी लगाई। यहां टीम में शामिल अफसरों को ग्रामीणों की नाराजगी भी झेलनी पड़ी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कई लोगों के नमूने भी लिए।
शनिवार को एसडीएम, सीओ के साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम नगर के भैरवनाथ पुरवा में पहुंची। जहां दो अलग घरों में एक ही परिवार के पांच व 12 दिन में 12 लोगों की मौत हुई थी।
कई लोगों के मरने के एक माह बाद मोहल्ले में पहुंची टीम ने पांच लोगों का कोरोना परीक्षण भी किया। गांव में स्थिति सामान्य होने पर शुरू कराए गए टेस्टिंग कार्य को लेकर ग्रामीणों ने आक्रोश भी जताया। उनका आरोप था कि एक साथ इतने लोगों की मौत के बावजूद अब तक प्रशासन उदासीन बना रहा अब स्वास्थ्य विभाग इन मौतों को सामान्य मौत बताकार अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ने में लगा है।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुरेश चंद्रा बताते हैं कि एक ही परिवार के पांच लोगों के मरने के मामले की पड़ताल की गई तो अश्विनी श्रीवास्तव की जांच हुई थी जिनकी रिपोर्ट पॉजिटिव दिखाई गई है बाकी किसी ने जांच ही नही कराई। जबकि एसडीएम की रिपोर्ट में किसी के भी कोरोना पॉजिटिव न होने की बात कही गयी है।