{"_id":"625b00b99d7dd7370b7c0e54","slug":"checking-board-copy-gonda-news-lko6264224144","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच केंद्रों पर जांची जाएंगी बोर्ड परीक्षा कापियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच केंद्रों पर जांची जाएंगी बोर्ड परीक्षा कापियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। जिले में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा समाप्त होने के साथ अब मूल्यांकन की तैयारी शुरू हो गई है। शहर में स्थित पांच इंटर कॉलेजों में बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन 23 अप्रैल से शुरू होगी। शहर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, फखरूद्दीन अली अहमद इंटर कॉलेज, श्रीगांधी इंटर कॉलेज रेलवे कॉलोनी, शहीदे आजम भगत सिंह इंटर कालेज, जिगर मेमोरियल इंटर कालेज को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है।
इस बार परीक्षा की तरह ही मूल्यांकन कार्य भी सीसी कैमरे की निगरानी में होगा। मूल्यांकन कक्ष राज्य व जिला स्तरीय कंट्रोल रूम से जुड़ा रहेगा। अधिकारियों को निगरानी के लिए लगाया जा रहा है। कंट्रोल रूम में प्रशासनिक व विभागीय अधिकारियों की तैनाती रहेगी। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन शुरू कराने को लेकर परीक्षकों का डाटा वेबसाइट पर फीड कराया गया है। जिसमें शिक्षक की नियुक्ति किस विषय के लिए की गई है, पदनाम, शैक्षिक योग्यता, स्नातक व परास्नातक विषय को अपडेट किया गया, ताकि मूल्यांकन के कार्य में विषय की विशेषज्ञता को देखते हुए ड्यूटी लगाई जा सके। आगे की प्रक्रिया शीघ्र ही शुरू की होगी। बताया जा रहा है कि मूल्यांकन की तैयारियां 23 अप्रैल से पहले पूरी कर ली जानी है। मूल्यांकन 23 अप्रैल से शुरू किए जाने के लिए मौखिक जानकारी ही विभाग के अधिकारियों को तैयारियों की समीक्षा के दौरान दिए गए हैं। उसी के हिसाब से तैयारियां हो रहीं हैं। लिखित आदेश और व्यवस्थाओं के बारे में पूरी विस्तृत जानकारी की अधिकारियों को इंतजार है।
30 अप्रैल तक आंतरिक मूल्यांकन के अंक की फीडिंग
मूल्यांकन की तैयारी के साथ ही बोर्ड ने हाईस्कूल के आंतरिक मूल्यांकन के अंक 30 अप्रैल तक बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड करने के निर्देश दिए हैं। 10वीं के सभी विषयों के लिए आवंटित 100 नंबर में से 70 अंकों की बोर्ड परीक्षा होती है। शेष 30 अंकों के लिए 10-10 अंकों के तीन सत्रीय कार्य होते हैं, जिसे आंतरिक मूल्यांकन कहते हैं। इसके अलावा हाईस्कूल व इंटर के नैतिक, योग, खेल एवं शारीरिक शिक्षा की लिखित एवं प्रयोगात्मक परीक्षा के अंक भी बोर्ड की वेबसाइट पर स्कूलों को 30 अप्रैल तक अपलोड करने होंगे।
विज्ञापन
विभाग के निर्देश के क्रम में मूल्यांकन की तैयारी शुरू कर दी गई है। मुख्यालय स्थित पांच मूल्यांकन केंद्र तय कर सूची बोर्ड को भेज दी गई है। कॉपियों का मूल्यांकन सीसी टीवी कैमरे की निगरानी में कराई जाएगी। राकेश कुमार, डीआईओएस