फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Cheating of Rs 22 lakh on the pretext of job

Gonda News: नौकरी का झांसा देकर 22 लाख की ठगी

Sun, 03 Nov 2024 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 03 Nov 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
Cheating of Rs 22 lakh on the pretext of job
गोंडा। नगर कोतवाली क्षेत्र में जालसाजों ने ग्राम विकास अधिकारी की नौकरी का झांसा देकर पांच बेरोजगार युवकों से 22 लाख रुपये ऐंठ लिए। इसके बाद आरोपी न नौकरी दिला पाए और न ही रकम लौटा रहे थे। पीड़ितों ने पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब कोर्ट के आदेश पर नगर कोतवाली पुलिस ने पिता-पुत्र समेत चार के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, पीड़ित विष्णु प्रताप सिंह इमलिया गुरूदयाल गांव के रहने वाले हैं। वर्ष 2018-19 में वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच उनकी मुलाकात देहात कोतवाली क्षेत्र के खरगू चांदपुर निवासी मुक्कू पांडेय से हुई। मुक्कू ने सचिवालय में पहुंच होने का झांसा देकर ग्राम विकास अधिकारी की नौकरी दिलाने की बात कही। उसने खरगू चांदपुर निवासी ज्वाला प्रसाद व उनके पुत्रों पिंटू तिवारी व जितेंद्र तिवारी से मुलाकात कराई। विष्णु के मुताबिक आरोपियों ने सचिवालय का अधिकारी बताकर किसी से फोन पर बात भी कराई। इस पर वह आरोपियों की बातों में आ गए। विष्णु ने बताया कि वह और उनके दोस्त अजीत सिंह, आलोक सिंह, विजय वर्मा और गिरजेश शुक्ल सरकारी नौकरी चाहते थे। इस वजह से आरोपियों के झांसे में आकर पीड़ितों ने अलग-अलग माध्यमों से कुल 22 लाख रुपये दे दिए। मगर किसी को भी नौकरी नहीं मिल सकी। आरोप है कि रकम वापस मांगने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देनी शुरू कर दी। पीड़ितों का आरोप है कि मामले में नगर कोतवाली, पुलिस अधीक्षक, डीआईजी और डीएम समेत अन्य अधिकारियों से शिकायत की गई। मगर कोई सुनवाई नहीं हुई। इस पर कोर्ट की शरण लेनी पड़ी।
विज्ञापन

नगर कोतवाल मनोज पाठक ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर खरगू चांदपुर निवासी मुक्कू पांडेय, ज्वाला प्रसाद, पिंटू तिवारी और जितेंद्र तिवारी के खिलाफ धोखाधड़ी समेत गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। विवेचना करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed