फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Chaos was seen in schools, teachers were absent on the first day itself

Gonda News: विद्यालयों में दिखी अव्यवस्था, पहले दिन ही नदारद रहे शिक्षक

Tue, 01 Apr 2025 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 01 Apr 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Chaos was seen in schools, teachers were absent on the first day itself
पूर्व माध्यमिक विद्यालय सोनापार में अध्यापक का इंतजार करते बच्चे। -संवाद
रुपईडीह/गोंडा। जिले में मंगलवार को नए शैक्षणिक सत्र की शुरूआत हो गई। इस दौरान विद्यालयों को फूल-पत्तियों को सजाने के साथ ही नव प्रवेशित बच्चों का स्वागत किया जाना था। उनको रोली-चंदन का टीका लगाकर स्वागत करने के साथ ही मध्याह्न भोजन योजना के तहत हलुआ व खीर परोसने के निर्देश दिए गए थे। मगर कई विद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र की जोर-शोर से शुरूआत के बजाय शिक्षक ही समय से नहीं पहुंचे। बच्चे इधर-उधर घूमते और शिक्षकों का इंतजार करते नजर आए। परिसर में गंदगी के साथ ही स्वच्छ पेयजल का अभाव दिखाई दिया। परिसर में झाड़ियां उगने के बाद साफ-सफाई तक नहीं कराई गई। पहले दिन ही काफी अव्यवस्था नजर आई। प्रस्तुत है रुपईडीह से अशोक कुमार मिश्र की रिपोर्ट..
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय मुंडेरवा कला में घूमते दिखे बच्चे
सुबह 09:25 बजे स्कूल में झाड़ू लग रही थी। प्रधानाध्यापक देव प्रकाश मिश्र और सहायक अध्यापक संजय मौजूद थे। उन्होंने बताया कि स्कूल में दो और शिक्षक हैं। एक शिक्षिका अवकाश पर हैं। दूसरी नहीं पहुंचीं हैं। यहां परिसर में गंदगी के साथ भी बच्चे घूमते नजर आए।
विज्ञापन

पूर्व माध्यमिक विद्यालय सोनापार में नहीं दिखी तैयारी
विद्यालय में सुहब 09:42 बजे रसोइया पहले दिन की तैयारियां कर रहीं थीं। सहायक अध्यापिका निधि श्रीवास्तव थीं। हालांकि प्रधानाध्यापिका मिथिलेश पांडेय करीब 10 बजे पहुंचीं। उन्होंने बताया कि विद्यालय में 106 बच्चे पंजीकृत हैं। यहां भी नामांकन बढ़ाने के लिए कोई खास तैयारी नहीं नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
कंपोजिट विद्यालय बिरमापुर में बच्चे करते दिखे इंतजार
अपराह्न 12:18 बजे बच्चे परिसर में घूमते नजर आए। बच्चों ने बताया कि अभी गुरुजी नहीं आए हैं। विद्यालय में गंदगी फैली थी। बच्चे इंतजार करते दिखाई दिए। कई अन्य स्कूलों में भी कमियां नजर आई।


लापरवाही बरतने वालों पर होगी कार्रवाई
बीईओ रुपईडीह मनीष कुमार सिंह ने बताया कि लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों व इंचार्ज प्रधानाध्यापकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। शत-प्रतिशत नामांकन बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही विद्यालय में बच्चों को बेहतर शैक्षणिक माहौल मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed