Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Celebrations in Gonda following victory over Pakistan

Gonda News: लक्ष्य की कप्तानी में पाकिस्तान पर जीत से गोंडा में जश्न

Sat, 14 Nov 2026 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 14 Nov 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Celebrations in Gonda following victory over Pakistan
भारतीय टीम की जीत पर खुशी मनाते क्रिकेट प्रेमी व कप्तान लक्ष्य के परिजन। संवाद
गोंडा। आखिरी गेंद पर चौका और पाकिस्तान पर भारत की ऐतिहासिक जीत के साथ ही शनिवार शाम शहर के उतरौला रोड स्थित टीम के कप्तान लक्ष्य रायचंदानी के घर में जश्न शुरू हो गया। अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में जैसे-जैसे मुकाबला आखिरी पड़ाव पर पहुंच रहा था, परिवार के लोगों की धड़कनें तेज होती जा रही थीं। सभी की निगाह टीवी स्क्रीन पर टिकी थी। आखिरी गेंद पर जीत के लिए तीन रन की दरकार थी। मोहित उल्वा ने चौका जड़ा तो लक्ष्य के परिजन खुशी से उछल पड़े, तालियां बजने लगीं और एक-दूसरे को बधाइयां देने का सिलसिला शुरू हो गया।
विज्ञापन

कप्तान लक्ष्य की इस कामयाबी पर पिता व भाजपा नेता राजेश रायचंदानी भावुक हो गए। बोले, बेटे ने आज देश का मान बढ़ा दिया। बाबा और पूर्व विधायक तुलसीदास रायचंदानी भी खुशी से फूले नहीं समाए। भाजपा नेता नीरज मौर्य ने मिठाई खिलाकर जीत की खुशी साझा की।
विज्ञापन

शहर के दूसरे हिस्सों में भी भारत की जीत का जश्न मनाया गया। पुलिस लाइंस परिसर में संजय सिंह, भानु, दिव्यांश और सनी कुमार ने तिरंगा लहराकर ‘चक दे इंडिया’ के नारों के साथ खुशी जताई। गांधी पार्क में ताइक्वांडो प्रशिक्षक प्रत्यूष राज ने खिलाड़ियों के साथ जीत का जश्न मनाया। पोर्टरगंज में क्रिकेट प्रेमियों ने जीत का जश्न मनाया। क्रिकेट खिलाड़ी सुरेंद्र कुमार ने कहा कि आज लक्ष्य को देश की टीम की कप्तानी करते और जीत दिलाते देख गर्व हो रहा है।

भारतीय टीम की जीत पर खुशी मनाते क्रिकेट प्रेमी व कप्तान लक्ष्य के परिजन। संवाद

भारतीय टीम की जीत पर खुशी मनाते क्रिकेट प्रेमी व कप्तान लक्ष्य के परिजन। संवाद

भारतीय टीम की जीत पर खुशी मनाते क्रिकेट प्रेमी व कप्तान लक्ष्य के परिजन। संवाद

भारतीय टीम की जीत पर खुशी मनाते क्रिकेट प्रेमी व कप्तान लक्ष्य के परिजन। संवाद

भारतीय टीम की जीत पर खुशी मनाते क्रिकेट प्रेमी व कप्तान लक्ष्य के परिजन। संवाद

भारतीय टीम की जीत पर खुशी मनाते क्रिकेट प्रेमी व कप्तान लक्ष्य के परिजन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed