फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   celebrated with enthusiasm Ekadashi Devotthani

हर्षोल्लास से मनाई देवोत्थानी एकादशी

Sun, 22 Nov 2015 11:39 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 22 Nov 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। लोगों ने रविवार को वैदिक विधि विधान से भगवान विष्णु की पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। घरों में शालिग्राम-तुलसी विवाहोत्सव भी मनाया।
विज्ञापन


लोगों ने व्रत रखकर नये गन्ने व सिंघाडे आदि का प्रसाद ग्रहण किया। शाम के समय अलाई बलाई जलाकर दुख व दरिद्रता का नाश भी किया।

ऐसी मान्यता है कि वर्षा ऋतु में चार माह तक शयन करने वाले भगवान विष्णु की निद्रा कार्तिक मास शुक्ल पक्ष एकादशी को टूटती है।

इस दिन को देवोत्थानी एकादशी भी कहा जाता है। इसी दिन भगवान विष्णु की प्रिय तुलसी का शालिग्राम से विवाह भी हुआ था। आज के दिन लोग घरों में तुलसी विवाहोत्सव भी मनाते हैं।
विज्ञापन


रविवार को लोगों ने देवोत्थानी एकादशी का व्रत रखकर भगवान विष्णु व तुलसी की पूजा अर्चना की। अलाई बलाई जलाकर दुख व दरिद्रता का नाश किया।

लोगों ने फलाहार के रूप में नया गन्ना व सिंघाडा आदि ग्रहण कर सुख समृद्धिका आशीर्वाद मांगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed