फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Celebrate the beginning of the New Year

जश्न के साथ नववर्ष का आगाज

Fri, 01 Jan 2016 11:37 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 01 Jan 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
शुक्रवार को आयोजनों व बधाइयों के साथ नववर्ष का आगाज हो गया। नववर्ष की पूर्व संध्या पर देर रात तक कार्यक्रमों का आयोजन कर लोगों ने जमकर जश्न मनाया। डॉक्टरों ने भी एकजुट होकर होटल में नए साल का जमकर लुत्फ उठाया। जिले के सभी सरकारी व गैर सरकारी दफ्तरों में नववर्ष की बधाइयों के साथ अफसरों व कर्मियों ने काम शुरू किया।
विज्ञापन


नववर्ष की पूर्व संध्या पर प्राइवेट डॉक्टर्स एसोसिएशन, केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन व अन्य कई संगठनों ने विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया।

प्राइवेट डॉक्टर्स एसोसिएशन ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पदभार ग्रहण कराकर सम्मानित किया। पुराने पदाधिकारियों ने एसोसिएशन के क्रियाकलापों के बारे में बताया।
विज्ञापन


इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। राष्ट्रगान व वरिष्ठ सदस्यों के माल्यार्पण के साथ कार्यक्रमों का शुभारंभ किया गया।

एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. अब्दुल सुबहान खां, सचिव डॉ. हिफ्जुर्रहमान खां व कोषाध्यक्ष डॉ. शहंशाह आलम ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. इकबाल अहमद खां, सचिव डॉ. मोहम्मद जाहिद व कोषाध्यक्ष डॉ. विजय कुमार पांडेय को पदभार ग्रहण कराकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मांडवी तिवारी, आमिर, प्रगति मिश्रा, शुभि सिन्हा, रुखसार फातिमा, अनुमया पांडेय व सुजीत चौधरी आदि कलाकारों ने नववर्ष पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. प्रमोद कुमार श्रीवास्तव ने करते हुए सभी को नववर्ष की बधाई दी। इस दौरान पूरे साल के सामाजिक क्रियाकलापों का लेखा-जोखा भी प्रस्तुत किया गया।

एसोसिएशन के संस्थापक सदस्य डॉ. देवेश चंद्र श्रीवास्तव, डॉ. राकेश चंद्र श्रीवास्तव, डॉ. एके भट्ट, डॉ. अब्दुल मन्नान, डॉ. अशोक सिंह व डॉ. अब्दुल कय्यूम आदि ने नववर्ष की बधाई देते हुए सभी का स्वागत किया।

केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष रघुनाथ अग्रवाल की अध्यक्षता में नववर्ष के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महामंत्री अजय कुमार श्रीवास्तव ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए सभी साथियों को नववर्ष की हार्दिक बधाई दी।

लोगों ने बौद्ध तीर्थ स्थल श्रावस्ती पहुंचकर नववर्ष का जश्न मनाया। सोहेलवा संरक्षित वन क्षेत्र के गेस्ट हाउस में भी तमाम कार्यक्रमों का आयोजन कर लोगों ने नववर्ष के आगमन की खुशियां मनाई।


इसके साथ-साथ जिले के तमाम लोगों ने विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर नववर्ष का आनंद उठाया। तमाम लोगों ने लखनऊ पहुंचकर नववर्ष का जश्न मनाया।

दफ्तरों में सभी अफसरों व कर्मियों ने एक-दूसरे को नववर्ष की बधाई दी और मिठाई बांटकर खुशी मनाई। पूरे दिन नववर्ष की बधाइयों का सिलसिला चलता रहा।

डीएम प्रीति शुक्ला व पुलिस अधीक्षक डॉ. उमेश चंद्र श्रीवास्तव ने जिले के सभी अफसरों व कर्मियों को नववर्ष की हार्दिक बधाई और सभी अफसरों व कर्मियों को ईमानदारी के साथ कार्य करने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed