फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   CDPO office running in a building declared unusable a decade ago

Gonda News: एक दशक पूर्व निष्प्रयोज्य घोषित भवन में चल रहा सीडीपीओ कार्यालय

Tue, 09 Dec 2025 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 09 Dec 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
CDPO office running in a building declared unusable a decade ago
माधोपुर। एक दशक पूर्व निष्प्रयोज्य घोषित किए जा चुके स्वास्थ्य विभाग के भवन में कटरा बाजार का सीडीपीओ कार्यालय और गोदाम संचालित हो रहा है। ब्लॉक परिसर में निर्माणाधीन कार्यालय भवन तीन वर्ष बाद भी पूरा नहीं हो सका है। भवन निर्माण की जिम्मेदारी यूपी प्रोजेक्ट कॉर्पोरेशन के पास है, लेकिन कार्य अपेक्षित गति से नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन


वर्षों पूर्व निष्प्रयोज्य घोषित किए गए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन में संचालित कार्यालय को लेकर कर्मचारी हमेशा दहशत में रहते हैं। उनका मानना है कि यह भवन कभी भी किसी बड़े हादसे का कारण बन सकता है।
विज्ञापन


सीडीपीओ नंदिनी घोष ने बताया कि करीब 10 साल पहले जनपद स्तर से इस जर्जर भवन को कार्यालय के रूप में आवंटित किया गया था। इससे पहले ही यह निष्प्रयोज्य घोषित किया जा चुका था। तभी से यहीं कार्यालय और गोदाम संचालित हो रहा है। इतने वर्षों में इसकी दशा और भी खराब हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि भवन की कुल लागत लगभग 29 लाख रुपये है। इसकी तीसरी किस्त भी कार्यदायी संस्था को जारी की जा चुकी है। इसके बावजूद निर्माण कार्य पूर्ण नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed