फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   CBSE supplementary exam on 15th July

Gonda News: सीबीएसई की सप्लीमेंट्री परीक्षा 15 जुलाई को

Sun, 17 May 2026 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 17 May 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
CBSE supplementary exam on 15th July
गोंडा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 12वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा (सप्लीमेंट्री परीक्षा) की तारीख घोषित कर दी हैं। बोर्ड की ओर से जारी सूचना के अनुसार परीक्षा 15 जुलाई को होगी और इसे एक ही दिन में पूरा कराया जाएगा। परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया दो जून 2026 से शुरू होगी।
विज्ञापन

सुवंश मिलेनियम स्कूल की प्रधानाचार्य रीना तिवारी ने बताया कि सीबीएसई के इस फैसले से उन छात्रों को बड़ी राहत मिली है जो मुख्य परीक्षा में अपने अंक सुधारना चाहते हैं या कंपार्टमेंट आने के कारण दोबारा परीक्षा देने की तैयारी कर रहे हैं। मुख्य परीक्षा में पास हो चुके छात्र किसी एक विषय में अंक सुधार के लिए आवेदन कर सकते हैं। वहीं इस वर्ष कंपार्टमेंट प्राप्त विद्यार्थी भी दूसरी परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।
विज्ञापन





ऐसे करें आवेदन



छात्र-छात्राओं को आवेदन के लिए अपने स्कूल के माध्यम से ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा। इसके लिए सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in⁠ पर जाकर सेकेंड एग्जाम/सप्लीमेंट्री परीक्षा से संबंधित लिंक खोलना होगा। स्कूल लॉगिन के जरिए विद्यार्थियों की जानकारी और विषय अपलोड किए जाएंगे। आवेदन के बाद निर्धारित शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा। बोर्ड ने छात्रों से समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करने और परीक्षा की तैयारी शुरू करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed