फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   CBI team will come gonda today

आज गोंडा आएगी सीबीआई टीम

Sun, 24 Jul 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Sun, 24 Jul 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
CBI team will come gonda today
यादव स‌िंह के बंगले पर छापा
अनाज घोटाले की जांच कर रही सीबीआई टीम सोमवार को सुबह गोंडा पहुंचेगी। इस बार सीबीआई टीम ग्राम प्रधानों, बीपीएल व अन्त्योदय योजना के लाभार्थियों के बयान दर्ज करेगी। इसके अलावा टीम उचित दर दुकानदारों के फाइनेंसरों व कालाबाजारी में गरीबों के  अनाज की खरीद करने वाले बड़े व्यापारियों की टोह लेगी। टीम के अधिकारी अनाज घोटाले से जुड़े लोगों के मददगारों की भी पड़ताल करेगी। 
विज्ञापन


जिले के चर्चित अनाज घोटाले में वर्ष 2004 से 2006 में अन्त्योदय व बीपीएल कार्डधारकों के हिस्से के अनाज को उन्हें बांटने के बजाय अधिकारियों व कर्मचारियों की मिलीभगत से बड़ी फर्मों व बड़े व्यापारियों को बेच दिया गया था। जांच में इस बात का खुलासा हो चुका है। शुरूआती दौर में इस मामले की जांच जिले की पुलिस के अलावा ईओडब्ल्यू व एसआईटी को दी गई। लेकिन जांच बेनतीजा निकला।
विज्ञापन


इन एजेसिंयों का कहना था कि अनाज को अधिकारियों व सफेदपोश लोगों के संरक्षण में बंगलादेश भेज दिया गया। मामले की सीबीआई जांच में परत दर परत गुत्थियां खुलती जा रही हैं। जिले में अनाज घोटाले की जांच कर रही सीबीआई अब तक 9 ब्लाकों की जांच पूरी कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब टीम ने बेलसर व रुईडीह ब्लॉक की जांच शुरू की है। इसमें टीम सबसे पहले बीपीएल व अन्त्योदय कार्डधारकों का बयान दर्ज कर यह जानने की कोशिश करेगी कि अनाज का वितरण हुआ कि नहीं। 25 जुलाई से 29 जुलाई तक सीबीआई टीम के अधिकारी डीएसओ दफ्तर में बेलसर व रुपईडीह ब्लॉक के लाभार्थियों का बयान दर्ज करेंगे। इ


सके साथ टीम ग्राम प्रधानों से खाद्यान्न वितरण किये जाने के बाबत जानकारी लेगी। जांच करने आ रही सीबीआई टीम के विश्वस्त सूत्रों का कहना है कि टीम जांच में एक साथ कई स्तर पर कार्य करती है। जिला पूर्ति विभाग के मुताबिक सीबीआई अफसर जावेद अख्तर अली की अगुवाई में गोंडा आ रही सीबीआई टीम भोर में ही डीएसओ दफ्तर पहुंच जाएगी। सीबीआई के निर्देश पर आपूर्ति विभाग की ओर से सीबीआई टीम के सामने रुपईडीह व बेलसर के प्रधानों, बीपीएल व अन्त्योदय कार्डधारकों को बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed