{"_id":"5f88758a8ebc3e9b765b68f7","slug":"cash-and-goods-crossed-from-two-shops-gonda-news-lko5454337100","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दुकानों से पार किया नकदी व सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दुकानों से पार किया नकदी व सामान
विज्ञापन
गोंडा के बालपुर बाजार में मोबाइल की दुकान में चोरी के बाद बिखरा सामान।
- फोटो : GONDA
बालपुर (गोंडा)। कोतवाली करनैलगंज के चौकी बालपुर क्षेत्र में बालपुर परसपुर रोड पर बुधवार की रात चोरों ने दो दुकानों को निशाना बनाकर जमकर चोरी किया। सुबह दुकान खुलने पर चोरी की जानकारी हुई। पुलिस जांच करने में जुटी हुई है।
बुधवार की रात चोरों ने बालपुर परसपुर रोड पर सतगुरु मोबाइल सेंटर के पीछे से खिड़की के सहारे दुकान में घुसकर 30 हजार नगद, करीब एक लाख रुपये के मोबाइल व समान उठा ले गये। जब सुबह दुकानदार दुकान खोलने गये तो चोरी की जानकारी हुई। जबकि प्रतिदिन दुकान के सामने देर रात तक 112 नंबर पुलिस खड़ी रहती है।
दुकानदार राजवीर ने चौकी बालपुर में तहरीर दी है। वहीं पास में ही शुक्ल हार्डबियर पर भी चोरों ने दुकान के पीछे का दरवाजा तोड़कर दुकान में घुस आये। दुकान मालिक सूबेदार शुक्ल के मुताबिक 35 हजार नगद व तार, रस्सी, इन्वर्टर आदि समान उठा ले गये। सुबह जब दुकान खोलने आये तो चोरी की जानकारी हुई। चोरी की तहरीर बालपुर चौकी पर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उपनिरीक्षक जावेद अकबर ने बताया कि तहरीर मिली है। खुलासे के प्रयास जारी हैं।