{"_id":"5d7a74aa8ebc3e939e46f730","slug":"cases-will-be-registered-on-operators-of-hospitals-who-do-not-dispose-of-medical-waste-gonda-news-lko481164185","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कचरे का निस्तारण न करने वाले अस्पतालों के संचालकों पर दर्ज होगा केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कचरे का निस्तारण न करने वाले अस्पतालों के संचालकों पर दर्ज होगा केस
विज्ञापन
गोंडा के कलेक्ट्रेट सभागार में पालीथिन पर रोक के लिए अभियान चलाने की तैयारी को लेकर बैठक करते डीए
- फोटो : GONDA
गोंडा। निजी अस्पतालों से निकलने वाले बॉयो मेडिकल कचरे का निस्तारण न करने वाले निजी अस्पताल के संचालकों के खिलाफ जिला प्रशासन शिकंजा कसने जा रहा है। ऐसे निजी अस्पताल जहां से निकलने वाले कचरे का निस्तारण नहीं किया जा रहा है। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के साथ ही भारी जुर्माना लगाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा पॉलीथिन पर रोक लगाने को अभियान चलाने के निर्देश भी दिये गये हैं। यह निर्देश जिलाधिकारी डॉ. नितिन बंसल ने कलेक्ट्रेेट सभागार में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की बैठक में अधिकारियों को दिए हैं।
जिलाधिकारी ने कहा कि लगातार शिकायतें मिल रही हैं कि प्राइवेट अस्पतालों में बॉयो मेडिकल कचरे को समुचित तरीके से निस्तारित नहीं किया जा रहा है जिससे गंदगी और बीमारियों के फैलने का खतरा बन जाता है। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि सभी निजी अस्पताल संचालकों को नोटिस जारी कर उन्हें इसके बारे में सचेत कर दिया जाए तथा निर्देश का पालन न करने वाले निजी अस्पताल संचालकोें के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के साथ ही भारी जुर्माना भी लगाया जाए। जिलाधिकारी ने जनपद भर के सभी निजी अस्पताल संचालकों की बैठक शीघ्र कराने के निर्देश मुख्य चिकित्साधिकारी को दिए हैं।
इसके अलावा पॉलीथिन की बिक्री पर प्रभावी प्रतिबंध लगाने के लिए फिर से लगातार छापा मारने का अभियान चलाने के निर्देश सभी एसडीएम, ईओ नगर पालिका, नगर पंचायत तथा उपायुक्त उद्योग को दिए हैं और पॉलीथिन की आवक को रोकने के लिए एआरटीओ प्रर्वतन को सघन चेकिंग करने के निर्देश दिए हैं। मिठाई की दुकानों, होटलों, ढाबों, फल एवं सब्जी मण्डी तथा सब्जी की फुटकर दुकानों पर निष्पक्ष भाव से अभियान चलाकर सिंगल यूज पॉलीथिन पकड़ने तथा विक्रेताओं पर जुर्माना लगाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने यह भी अपील की है कि नवरात्रि के दौरान स्थापित की जाने वाली विभिन्न प्रतिमाओं के निर्माण में प्राकृतिक रंगों का ज्यादा से ज्यादा प्रयोग किया जाए जिससे प्रदूषण कम हो। बैठक में ही बताया गया कि जल्द ही शहर का गांधाी पार्क व हाउसिंग कालोनी का चिल्ड्रेन पार्क अपडेट किया जाएगा। जिसमें तमाम सुविधाएं स्थापित होंगी। इसके अलावा शहर में बड़े पैमाने पर पिंक टॉयलेट्स भी बनवाए जाएंगे। नगर पंचायत परसपुर में कूड़ा निस्तारण की जगह न होने से आ रही दिक्कतों का संज्ञान लेकर जिलाधिकारी ने बंदोबस्त अधिकारी व तहसीलदार करनैलगंज को निर्देश दिए हैं कि वे तीन दिन के अंदर जमीन मुहैया करा दें।
बैठक में एडीएम रत्नाकर मिश्र, सिटी मजिस्ट्रेट राकेश सिंह, डीएफओ आरके त्रिपाटी, एसडीएम सदर वीर बहादुर यादव, मनकापुर बीके प्रसाद, अपर उपजिलाधिकारी आरके वर्मा, एसओसी जेडी यादव, नगर पालिका चेयरमैन उज्मा राशिद, तहसीलदार करनैलगंज बृज मोहन, तरबगंज नरसिंह नारायण वर्मा, मनकापुर मिश्री सिंह चौहान, पूर्व नपाप चेयरमैन कमरूद्दीन सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।