फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Case will file on against 71 workers

71 कार्मिकों के खिलाफ दर्ज होगा केस

Thu, 26 Nov 2015 11:18 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 26 Nov 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
बिना सूचना के प्रशिक्षण से नदारद 71 मतदान कार्मिकों के खिलाफ लोक प्रतिनधित्व अधिनियम के तहत केस दर्ज कराया जाएगा। प्रथम चरण के प्रशिक्षण के दौरान गायब रहने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। गैसड़ी व पचपेड़वा ब्लॉक के 538 पोलिंग पार्टियों को प्रथम चरण के चुनाव का प्रशिक्षण दिलाया गया है।
विज्ञापन


सीडीओ अखंड प्रताप सिंह ने गुरुवार को बताया कि गैसड़ी व पचपेड़वा ब्लॉकों में आगामी 28 नवंबर को ग्राम प्रधान व सदस्य सीटों पर मतदान कराने के लिए कार्मिकों को प्रशिक्षण दिलया गया है।
विज्ञापन


गैसड़ी ब्लॉक में परियोजना अर्थशास्त्री बीके श्रीवास्तव ने 288 पोलिंग पार्टियों को चुनाव कराने से संबंधित बिंदुओं पर प्रशिक्षित किया है।

बिना सूचना के 38 मतदान कार्मिक प्रशिक्षण से नदारद रहे हैं। प्रशिक्षण से बिना सूचना के नदारद इन 38 मतदान कार्मिकों के खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी प्रकार से पचपेड़वा ब्लॉक में खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी डीडी सिंह ने 250 पोलिंग पार्टियों को प्रशिक्षण दिलाया है। प्रशिक्षण से बिना सूचना के 43 मतदान कार्मिक गायब रहे हैं।

प्रशिक्षण में न आने वाले इन 43 मतदान कार्मिकों के खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed