{"_id":"6a834e4c27c5b9f5110e1fee","slug":"case-registered-regarding-the-beating-of-a-teenager-at-a-restaurant-gonda-news-c-100-1-slko1026-164508-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: रेस्टोरेंट में किशोर की पिटाई मामले में रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: रेस्टोरेंट में किशोर की पिटाई मामले में रिपोर्ट दर्ज
Mon, 17 Aug 2026 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 17 Aug 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। पोर्टरगंज स्थित एमओसी रेस्टोरेंट में जन्मदिन मनाने गए 15 वर्षीय किशोर ने वहां के कर्मचारियों पर पीटने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। नगर कोतवाली पुलिस ने रेस्टोरेंट के कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
पोर्टरगंज निवासी अनमोल शुक्ल ने तहरीर में बताया कि वह 16 अगस्त को अपना जन्मदिन मनाने दोस्तों और परिजनों के साथ रेस्टोरेंट गया था। बिल को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि रेस्टोरेंट के कर्मचारी ग्राहकों से गलत तरीके से बात करने लगे और बिल भी नहीं दिया। विरोध करने पर कर्मचारियों ने उन्हें लाठियों से धक्का देकर सीढ़ियों से गिरा दिया।
आरोप है कि इसके बाद रेस्टोरेंट के अंदर से रोड पर लाकर अनमोल की पिटाई की गई। इससे उसके सिर, माथे और हाथ में चोटें आईं। बीच-बचाव करने आए दोस्तों, भाइयों और पिता के साथ भी मारपीट और गाली-गलौज की गई। कोतवाल विंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।