फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Case registered against eight health workers including CHC superintendent

Gonda News: सीएचसी अधीक्षक सहित आठ स्वास्थ्यकर्मियों पर केस दर्ज

Wed, 27 Mar 2024 02:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 27 Mar 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
Case registered against eight health workers including CHC superintendent
गोंडा। सीएचसी पर एंटी रैबीज वैक्सीन लगवाने गए अधिवक्ता ने सीएचसी अधीक्षक समेत आठ स्वास्थ्यकर्मियों पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। इटियाथोक थाना क्षेत्र के कोनगवां निवासी अधिवक्ता मनोज मौर्य ने कोतवाली देहात में तहरीर देकर बताया कि विगत 19 मार्च को कुत्ता काटने के बाद सीएचसी पड़री कृपाल पर इंजेक्शन लगवाने गया था। सवा नौ बजे पर्चा कटवाने के बाद 10 बजकर 39 मिनट तक इंजेक्शन नहीं लगाया गया और आठ स्वास्थ्यकर्मी मिलकर उन्हें पीटने लगे। अधिवक्ता ने सीसीटीवी कैमरे के जरिए सभी आरोपियों को पहचान करने का दावा किया है। देहात कोतवाल डीके श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं सीएचसी अधीक्षक डॉ. पूजा जायसवाल ने बताया कि स्वास्थ्यकर्मियों से विवाद की जानकारी हुई थी, लेकिन संबंधित व्यक्ति ने उन्हें कोई लिखित शिकायत नहीं दी। घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed