फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Case orders on fraudsters

धोखाधड़ी से बैैनामा कराने के दोषियों पर एफ़आईआर के आदेश

Sat, 30 Jan 2021 10:20 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 10:20 PM IST
विज्ञापन
Case orders on fraudsters
गोंडा। डीएम मार्कंडेय शाही ने जनता दर्शन में थाना कटरा बाजार के ग्राम गंडाही निवासिनी संगीता देवी पुत्री स्व सत्य नरायन के शिकायतीपत्र का संज्ञान लेते हुए एसडीएम करनैलगंज को जांच कर कार्यवाही करने तथा पुलिस अधीक्षक को मामले में आपराधिक कृत्य पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बताते चलें कि शिकायतकर्ता द्वारा डीएम को जनता दर्शन में शनिवार को यह शिकायती पत्र दिया गया कि उसकी मां से विपक्षियों ने धोखाधड़ी करते हुए जमीन का बैनामा करा लिया गया है। बताया कि उनकी मां गूंगी है तथा बिना किसी प्रतिफल की अदायगी किए साजिशन बैनामा कराया गया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने इस शिकायत को गंभीर मानते हुए एसडीएम करनैलगंज को मामले की जांच कर प्रश्नगत भूखंड के बैनामा निष्पादन की कार्यवाही में उप निबंधक की भूमिका के संदर्भ में भी परीक्षण करते हुए अपनी तथ्यात्मक आख्या एक सप्ताह में प्रस्तुत करने तथा जालसाजी करने वाले दोषियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश पुलिस अधीक्षक को दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed