फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Case on JE for electrocution of contract employee

Gonda News: संविदा कर्मचारी को करंट लगने पर जेई पर केस

Sun, 09 Jul 2023 10:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 09 Jul 2023 10:55 PM IST
विज्ञापन
Case on JE for electrocution of contract employee
गोंडा। बिना सुरक्षा उपकरण के श्रमिक से बिजली का काम कराने पर करंट लगने के मामले में अवर अभियंता पर केस दर्ज किया गया है। कटराबाजार के बदलपुरवा निवासी देव प्रकाश ने तहरीर देकर बताया कि उसका छोटा भाई राहुल तिवारी परसपुर उपकेंद्र पर आउटसोर्स एजेंसी के माध्यम से काम करता था। शुक्रवार की देर शाम बिना सुरक्षा उपकरण के ही उसे विद्युत पोल पर चढ़ा कर कार्य कराया जा रहा था। उसी समय दुर्घटना हो गई। जिससे वह झुलस गया और उसे काफी चोटें आईं। रात में लोग उसे कस्बे के एक निजी अस्पताल ले गए। अब उसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक रणविजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर अवर अभियंता करुणेश मिश्र के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। उपखंड अधिकारी अमित कुमार मौर्य ने बताया कि लापरवाही बरतने वाले एसएसओ व सहायक की सेवा समाप्त करने के लिए पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed