{"_id":"64a84bf74ea88b4e6f0df2d6","slug":"case-on-je-and-contractor-on-shoddy-construction-of-school-gonda-news-c-100-1-slko1029-445-2023-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: स्कूल के घटिया निर्माण पर जेई और ठेकेदार पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: स्कूल के घटिया निर्माण पर जेई और ठेकेदार पर केस
Fri, 07 Jul 2023 11:01 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 07 Jul 2023 11:01 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। शिक्षा क्षेत्र छपिया के प्राथमिक विद्यालय तेजपुर में बन रहे भवन का लिंटर दरकने के मामले में एफआईआर दर्ज कराई गई है। समग्र शिक्षा अभियान के जिला समन्वयक विद्याभूषण मिश्र ने कार्यदायी संस्था के अवर अभियंता व निर्माण करा रहे ठेकेदार के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। डीएम ने जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया था। जिसके बाद बेसिक शिक्षा विभाग के समग्र शिक्षा अभियान के जिला समन्वयक निर्माण ने शुक्रवार को जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कराई।
छपिया विकासखंड के मॉडल प्राइमरी स्कूल तेजपुर में 10.28 लाख रुपये की लागत से जर्जर कक्षा कक्ष का कार्यदायी संस्था सिडको (सिटी एंड इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन) के माध्यम से निर्माण कराया जा रहा है। इस भवन की दीवार खड़ी हो चुकी है। कुछ दिन पहले ही छत डालने के लिए इस पर लिंटर ढाला गया था। मंगलवार को तेज बारिश के बीच इस लिंटर की दीवार दरक गयी थी। आक्रोशित ग्रामीणों ने निर्माण में अनियमितता का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया था और कार्यदायी संस्था के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।
डीएम ने मामले में बीएसए को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। समग्र शिक्षा अभियान के जिला समन्वयक निर्माण विद्याभूषण मिश्र ने बताया कि मामले में कार्यदायी संस्था सिडको के अवर अभियंता अतुल कुमार मिश्र व निर्माण करा रहे ठेकेदार और मेसर्स गायत्री ट्रेडर्स के प्रोपराइटर राजन पांडेय के खिलाफ छपिया थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। छपिया थानाध्यक्ष सतानंद पांडेय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
जिले के 220 स्कूलों में कक्षाओं के पुनर्निर्माण का काम 36 करोड़ रुपये से हो रहा है। इसके लिए कार्यदायी संस्था सिडको को नामित किया गया है। संस्थान ठेकेदारों के माध्यम से निर्माण कार्य करा रही है। बीते दिनों तत्कालीन बीएसए अखिलेश प्रताप सिंह ने जिला समन्वयक निर्माण की रिपोर्ट पर मानकविहीन कार्य होने पर कार्यदायी संस्था को नोटिस जारी किया था। इसके बाद भी संस्था ने गंभीरता से नहीं लिया। लापरवाही का नतीजा है कि आखिरकार कार्यदायी संस्था के अवर अभियंता के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।