फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Case on four for blowing thatch

Gonda News: छप्पर फूंकने में चार पर केस

Sun, 28 May 2023 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 28 May 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
Case on four for blowing thatch
गोंडा। न्यायालय के आदेश पर करनैलगंज कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के ग्राम कंजेमऊ निवासी स्वामीनाथ की तहरीर पर चार लोगों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। जिसमें नंदलाल, मयंकर, बसंतलाल व जसवंत निवासीगण ग्राम कंजेमऊ को नामजद किया गया है। स्वामीनाथ का आरोप है कि बीते 18 दिसंबर की रात वह अपने मड़हे में सो रहा था। तभी चारों लोग उसके मड़हे के पास आए और आपस में बातचीत करने लगे। आहट होने पर वह बाहर आया तो चारों ने गालियां देते हुए पिटाई कर दी और उसके छप्पर में आग लगाकर भाग गए। इससे गेहूं व भूसा सहित अन्य सामान जल गया। कोतवाली में तहरीर देने पर भी सुनवाई नहीं होने पर स्वामीनाथ ने कोर्ट की शरण ली। जिसके बाद कोर्ट ने मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया। कोतवाल सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed