फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Case filed against seven for posting obscene comments on social media

Gonda News: सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी, सात के खिलाफ केस दर्ज

Sat, 08 Nov 2025 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 08 Nov 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Case filed against seven for posting obscene comments on social media
रुपईडीह। सोशल मीडिया पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने तथा धमकी देने वालों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। कौड़िया क्षेत्र के ऊंचे जमथरा निवासी सांवली प्रसाद तिवारी ने एसपी को प्रार्थनापत्र देकर एफआईआर दर्ज कराने की मांग की थी।
विज्ञापन


सामाजिक कार्यकर्ता सांवली तिवारी ने 23 अक्तूबर 2025 को कटरा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि भवानी भीख शुक्ल और विधायक बावन सिंह के बीच हुए विवाद के बाद मीडिया के समक्ष अपना पक्ष रखा था। सांवली तिवारी का आरोप है कि इसके बाद कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए आपत्तिजनक टिप्पणियां पोस्ट कीं। उन्होंने बताया कि पैड़ीबरा निवासी राधिकादास शुक्ल, नितीश शुक्ल, सत्यम, पबेरवा महापारा के ओमकुमार उर्फ दादा तिवारी, समर प्रताप सिंह, बौनापुर के जयनरायन पांडेय और शिवमूर्ति पांडेय आदि लोगों ने फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर अपमानजनक पोस्ट डालीं। इन टिप्पणियों से उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची और वे मानसिक रूप से भी आहत हुए। सांवली तिवारी ने यह भी आरोप लगाया कि विपक्षी लगातार सोशल मीडिया पर अमर्यादित टिप्पणियां कर रहे हैं और रास्ते में रोककर जान से मारने की साजिश रच रहे हैं। कोतवाल गोविंद कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर सात नामजद लोगों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

--------
जानकी शरण द्विवेदी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed