फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Case filed against BJP MP Kirti Vardhan and SP candidate Shreya

Gonda News: भाजपा सांसद कीर्तिवर्धन व सपा प्रत्याशी श्रेया पर मुकदमा

Wed, 10 Apr 2024 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 10 Apr 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
Case filed against BJP MP Kirti Vardhan and SP candidate Shreya
कीर्तिवर्धन सिंह
-आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में दोनों के विरुद्ध कार्रवाई
विज्ञापन


-धानेपुर और छपिया थाने में केस दर्ज, वीडियो के आधार पर छानबीन में जुटी पुलिस

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजेहना/मसकनवा (गोंडा)। आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में बुधवार को भाजपा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह और सपा प्रत्याशी श्रेया वर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। गाेंडा संसदीय सीट पर दोनों प्रत्याशी आमने-सामने मैदान में हैं। भाजपा व सपा उम्मीदवार पर बिना अनुमति जनसभा व विज्ञापन जारी करने का आरोप है। यह कार्रवाई जिले स्तर पर गठित मीडिया प्रमाणन एवं निगरानी समिति के निर्णय के आधार पर की गई है।

फ्लाइंग स्क्वायड टीम (एफएसटी) प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि तीन अप्रैल दोपहर ढाई बजे बिना अनुमति के भाजपा प्रत्याशी कीर्तिवर्धन सिंह ने मसकनवा फार्म हाउस पर कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों की बैठक की। शिकायत के आधार पर उच्चाधिकारियों ने संज्ञान लेकर एफआईआर के निर्देश दिए। प्रभारी निरीक्षक कृष्ण गोपाल राय ने बताया कि कीर्तिवर्धन सिंह के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन

वहीं एफएसटी प्रभारी उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. जावेद आलम ने सपा प्रत्याशी श्रेया वर्मा के खिलाफ भी शिकायत दर्ज कराई है। उनके मुताबिक, सात अप्रैल को मेहनौन विधानसभा के ग्राम राजापुर रेतवागाड़ा में बिना अनुमति के जनसभा की गई। इसके लिए मीडिया प्रमाणन एवं निगरानी समिति से अनुमति नहीं ली गई। यह सीधे तौर पर भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. जावेद ने बताया कि धानेपुर थाने में प्रार्थना पत्र दिया गया। प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश शुक्ल ने बताया कि आचार संहिता उल्लंघन समेत गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। जनसभा से संबंधित साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।



एप पर आप भी दर्ज करा सकता हैं शिकायत

आदर्श आचार संहिता का अनुपालन कराया जा रहा है। कोई भी व्यक्ति आचार संहिता उल्लंघन संबंधी शिकायत सी-विजिल पोर्टल व एप पर दर्ज करा सकता है। इसके माध्यम से वाहन, झंडे, बैनर व पोस्टर, जनसभा, रैली, जुलूस का आयोजन बिना अनुमति किया जा रहा है तो कोई भी व्यक्ति शिकायत दर्ज करा सकता है।








आचार संहिता उल्लंघन पर होगी कार्रवाई --

एमसीएमसी के सदस्य लगातार निगरानी कर रहे हैं। सोशल मीडिया समेत जनसभा व राजनीतिक दलों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। अधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन की विस्तृत जानकारी दे दी गई है। सभी अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। आचार संहिता का उल्लंघन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। - नेहा शर्मा, जिला निर्वाचन अधिकारी

कीर्तिवर्धन सिंह

कीर्तिवर्धन सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article