{"_id":"677427c834618caa3d08796b","slug":"case-against-husband-and-wife-for-tarnishing-the-image-of-union-minister-of-state-gonda-news-c-100-1-gon1003-130036-2024-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: केंद्रीय राज्यमंत्री की छवि धूमिल करने पर पति-पत्नी पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: केंद्रीय राज्यमंत्री की छवि धूमिल करने पर पति-पत्नी पर मुकदमा
Tue, 31 Dec 2024 10:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 31 Dec 2024 10:50 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री और गोंडा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह की छवि धूमिल करने के आरोप में पुलिस ने पति-पत्नी समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सांसद प्रतिनिधि राजेश सिंह ने मनकापुर कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई है। आरोप लगाया कि केंद्रीय राज्यमंत्री पर झूठा आरोप लगाकर बदनाम किया जा रहा है।
राजेश सिंह ने तहरीर में आरोप लगाया कि मनकापुर निवासी अजय सिंह और उनकी पत्नी मनीषा सिंह की ओर से सांसद व केंद्रीय राज्यमंत्री की छवि धूमिल की जा रही है। जनता की जमीनों को हड़पने के बेबुनियाद, झूठे, फर्जी आरोप लगाकर ऑडियो-वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित किए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि जमीन के एक विवाद में केंद्रीय राज्यमंत्री के नाम का इस्तेमाल किया जा रहा है। जिसमें उन पर आरोप भी लगाया जा रहा है। कोतवाल मनोज कुमार पाठक ने बताया कि सांसद प्रतिनिधि की तहरीर पर अजय कुमार सिंह, उनकी पत्नी मनीषा सिंह के साथ ही पोर्टल संचालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। ऑडियो और वीडियो की जांच की जा रही है। (संवाद)