फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Case against 12 including Kanungo and Accountant in fake inheritance

Gonda News: फर्जी वरासत में कानूनगो व लेखपाल समेेत 12 पर केस

Sat, 25 Nov 2023 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 25 Nov 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Case against 12 including Kanungo and Accountant in fake inheritance
मनकापुर (गोंडा)। मृतक की फर्जी पुत्री बनाकर उसके नाम वरासत करवाने के मामले में डीआईजी के आदेश पर महिला लेखपाल व राजस्व निरीक्षक सहित 12 लोगों के खिलाफ शुक्रवार को पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

छपिया थानाक्षेत्र के ग्राम गड़रही निवासी श्यामपाल के अनुसार, उसके बड़े पिता छांगुर की पत्नी रोहना ने उन्हें छोड़कर दूसरी शादी गांव के सालिकराम से की थी। बड़े पिता छांगुर की मृत्यु 32 वर्ष पूर्व हो चुकी है। उनकी कोई संतान नहीं है। वह बड़े पिता का देखभाल करता था। वह उनकी चल व अचल संपत्ति का जायज वारिस है।
विज्ञापन

छांगुर की मृत्यु के 32 वर्ष बाद तत्कालीन हल्का लेखपाल संगीता गौड़, राजस्व निरीक्षक परशुराम सिंह और प्रदीप मिश्रा ने मिलीभगत करके वजीरगंज थानाक्षेत्र के देवीनगर की राममुना को मृतक छांगुर की पुत्री बनाकर उनके नाम वरासत कर दी। श्यामपाल का आरोप लगा है कि संपत्ति हड़पने के लिए पंचमलाल व रामलखन ने वरासत होने के तीन दिन बाद ही 4 फरवरी व 01 जुलाई 2022 को भूमि का बैनामा अपने नाम करवा लिया। जिसमे छपिया थाना क्षेत्र के भरपुरवा गांव निवासी सियाराम, देवीनगर गांव निवासी दुलारे, कोतवाली देहात क्षेत्र के करनपुर गांव निवासी सूर्य कुमार और बैरीपुर रामनाथ गांव निवासी फूलचंद, ग्राम गड़रही निवासी दयाशंकर व राम सूरत शामिल है। कोतवाल राजकुमार सरोज ने बताया कि महिला लेखपाल व 2 राजस्व निरीक्षक समेत 12 पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed