{"_id":"64f3762506c50aa0ed0305f4","slug":"car-riders-kidnapped-newly-married-woman-gonda-news-c-100-1-slko1026-3642-2023-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: नवविवाहिता को अगवा कर ले गए कार सवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: नवविवाहिता को अगवा कर ले गए कार सवार
Sat, 02 Sep 2023 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sat, 02 Sep 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
मसकनवा में युवती के अपहरण के मामले की जांच करती पुलिस। - संवाद
गोंडा। छपिया थाना क्षेत्र के मसकनवा बाजार में शनिवार दोपहर मां के साथ स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहक सेवा केंद्र पर गई नवविवाहिता का कार सवार बदमाशों ने अपहरण कर लिया। नवविवाहिता की मां ने उसे बचाने का प्रयास किया तो बदमाश उसे कार से कुचलकर मारने का प्रयास करते हुए भाग गए। सूचना पर पुलिस ने आसपास के इलाकों में नाकाबंदी कर वाहन चेकिंग की मगर बदमाशों का सुराग नहीं लग सका।
छपिया थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने बताया कि शनिवार दोपहर वह 20 वर्षीय नवविवाहित बेटी के साथ मसकनवा-मनकापुर मार्ग स्थित मैरिज हॉल के पास स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहक सेवा केंद्र पर रुपये निकालने आई थी। वहां से लौटते समय कार सवार तीन बदमाशों ने उसकी बेटी को वाहन में खींचकर अगवा कर लिया।
महिला ने बताया कि बेटी को बदमाशों के चंगुल से छुड़ाने के लिए वह कार के सामने आ गई। इस पर बदमाशों ने कार चढ़ाकर उसे मारने का प्रयास किया। इससे उसका दाहिना पैर टूट गया और गंभीर चोटें आईं। सरेबाजार युवती का अपहरण होते देख लोग दौड़े। मगर तब तक बदमाश युवती को अगवा करके भाग गए। स्थानीय लोगों ने महिला को एक निजी चिकित्सक के यहां पहुंचाया। जहां से उसे अयोध्या रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
छपिया इंस्पेक्टर सुरेश कुमार वर्मा ने बताया कि अपहर्ताओं की तलाश में आसपास के सभी इलाकों में नाकाबंदी करके वाहन चेकिंग कराई गई मगर सफलता नहीं मिली। मई में ही युवती की शादी होने की जानकारी मिली है। सर्विलांस में एक युवक का नंबर मिला है। इस नंबर पर युवती की लगातार बात हो रही थी।
कई बिंदुओं पर छानबीन की जा रही है। तहरीर मिलने पर एफआईआर दर्ज की जाएगी। जल्द ही अपहर्ताओं को गिरफ्तार कर युवती को मुक्त कराया जाएगा।