{"_id":"673786c6e3b1e1d8bf019ce5","slug":"car-fell-into-a-pit-in-dense-fog-driver-survived-gonda-news-c-100-1-gon1003-127277-2024-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: घने कोहरे में गड्ढे में गिरी कार, बच गया चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: घने कोहरे में गड्ढे में गिरी कार, बच गया चालक
Fri, 15 Nov 2024 11:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 15 Nov 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
नवाबगंज के ढेमवाघाट पर गड्ढे में गिरी कार। - संवाद
गोंडा। नवाबगंज थाना क्षेत्र में ढेमवा घाट पुल पर बृहस्पतिवार देर रात घने कोहरे में एक कार गड्ढे में गिर गई। गनीमत रही कि कार चालक बच गया।
तरबगंज के जमथा निवासी बद्री प्रसाद पांडेय बीकापुर अयोध्या स्थित अपनी सुसराल से लौट रहे थे। बृहस्पतिवार रात 11 बजे नवाबगंज इलाके में ढेमवा घाट पुल के पास कोहरे में दृश्यता कम होने के चलते उनकी कार सड़क किनारे करीब 15 फीट गहरे गड्ढे में गिर गई। हादसे में बद्री प्रसाद को मामूली चोट आई। वह किसी तरह कार का गेट खोलकर बाहर निकले और परिजनों व पुलिस को सूचना दी। बद्री प्रसाद ने बताया कि घने कोहरे के चलते सड़क के किनारे गड्ढा दिखाई नहीं दिया। इसके चलते हादसा हो गया।
स्थानीय लोगों के मुताबिक दो साल पहले बाढ़ में ढेमवा पुल का एप्रोच बह गया था। मगर जिम्मेदारों ने कटे एप्रोच को दुरुस्त नहीं कराया। संकेतक व साइन बोर्ड तक नहीं लगाया गया। ढेमवाघाट चौकी प्रभारी विजय प्रकाश ने बताया कि हादसे की जानकारी मिली है। मगर कोई चोटिल नहीं हुआ है।
छपिया-बभनान मार्ग पर नारायणपुर गांव के पास भी बृहस्पतिवार रात दो बजे घने कोहरे में एक कार अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर गई। पुलिस के मुताबिक, हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। चालक मौके से कार छोड़कर चला गया। पुलिस का कहना कि कार नंबर के आधार पर चालक का पता लगाया जा रहा है।