फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Car collides with truck, driver dies, five injured

Gonda News: ट्रक से टकराई कार, चालक की मौत, पांच घायल

Thu, 02 Jan 2025 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 02 Jan 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Car collides with truck, driver dies, five injured
करनैलगंज (गोंडा)। मध्य प्रदेश के छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम से दर्शन कर लौट रहे गोंडा के श्रद्धालुओं की कार हमीरपुर में ट्रक से टकरा गई। हादसे में लखनऊ के रहने वाले कार चालक शुभम सिंह की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए। कानपुर मेडिकल कॉलेज में घायलों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

करनैलगंज के ग्राम हीरापुर शाहपुर की प्रधान पुष्पा सिंह की बेटी लवी सिंह ने बताया कि बीते 28 दिसंबर को उनके पिता लल्ला सिंह के साथ हनुमान सिंह, नन्हें सिंह, महेश सिंह, कानपुर निवासी रिश्तेदार जय सिंह व लखनऊ निवासी कार चालक शुभम सिंह मध्य प्रदेश के छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम दर्शन के लिए गए थे। जहां से बृहस्पतिवार को सभी लौट रहे थे। हमीरपुर जिले में उनकी कार ट्रक से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कार चालक शुभम सिंह निवासी लखनऊ की मौत हो गई। जबकि प्रधान पति लल्ला सिंह, हनुमान सिंह, नन्हें सिंह, महेश सिंह व जय सिंह घायल हो गए। सभी घायलों को हमीरपुर जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने सभी घायलों को कानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed