{"_id":"6a6254da5e01dbd4650131d5","slug":"bus-service-to-mathura-vrindavan-launched-gonda-news-c-100-1-gon1001-162862-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: मथुरा-वृंदावन के लिए बस सेवा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: मथुरा-वृंदावन के लिए बस सेवा शुरू
Thu, 23 Jul 2026 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 23 Jul 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
मथुरा रवाना होती बस।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। भगवान श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा-वृंदावन जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है। गोंडा रोडवेज डिपो से मथुरा-वृंदावन के लिए सीधी बस सेवा बृहस्पतिवार से शुरू हो गई। बस प्रतिदिन सुबह आठ बजे डिपो से रवाना होगी। लखनऊ, कानपुर, इटावा, मैनपुरी और आगरा होते हुए मथुरा पहुंचेगी। धार्मिक माहौल बनाने के लिए यात्रा के दौरान बस में राधा रानी के भजन भी बजाए जाएंगे।
रोडवेज ने इस रूट के लिए दो बसें आरक्षित की हैं। दोनों बसें बारी-बारी से संचालित होंगी, जिससे सेवा नियमित बनी रहे। अभी तक गोंडा से मथुरा-वृंदावन के लिए सीधी रोडवेज बस सेवा उपलब्ध नहीं थी, जिससे श्रद्धालुओं को कई बार बस बदलनी पड़ती थी। नई सेवा शुरू होने से यात्रियों का समय तो बचेगा ही, परेशानी भी कम होगी।