फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Bus entered into house after breaking wall, woman injured

तेज रफ्तार बस घर में घुसी लोग बाल-बाल बचे

Tue, 12 Jan 2021 10:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
Bus entered into house after breaking wall, woman injured
गोंडा। कानपुर से चलकर बभनान तक जाने वाली गोंडा डिपो की रोडवेज बस मंगलवार सुबह अनियंत्रित होकर एक घर में जा घुसी। इससे मकान की एक दीवार ढह गई। इसमें एक महिला घायल हो गई। वहीं बस की चपेट में आने से एक बाइक चकनाचूर हो गई।
विज्ञापन

गौरा चौकी बाजार से सटे भावपुर गांव में मंगलवार की सुबह शमीमुनिशा के घर के बरामदे में अचानक अनियंत्रित बस जा घुसी। घर के आगे लगा टिन सेड सहित दीवार टूट गयी। उसी के बगल कई लोग सोए हुए थे।
विज्ञापन

गनीमत रही कि सभी लोग बाल-बाल बच गए। घर के अंदर एक बाइक खड़ी हुई थी जो बस की टक्कर से चकनाचूर हो गई। बगल स्थित सुरेश चंद्र शर्मा के घर में उनकी मां सो रही थी। बस का टक्कर इतना तेज था कि उनके घर के ऊपर की दीवार टूटकर गिर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें सुरेश चंद्र शर्मा की मां के पैर में काफी चोटें आई हैं। उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनजोत भेजा गया। सूचना पर पहुंची खोड़ारे पुलिस ने ड्राइवर को अपने साथ थाने ले गयी, जबकि कंडक्टर मौके का फायदा उठाकर भाग निकला।

ड्राइवर के मुताबिक अचानक बस का ब्रेक फेल होने से गाड़ी अनियंत्रित हो गयी। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि बस के सभी यात्री सुरक्षित हैं। बड़ी घटना होने से बच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed