फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   bus and pickup clashed, injured 21 Jayrin

बस व पिकअप भिड़ी, 21 जायरीन घायल

Sun, 27 Nov 2016 10:49 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Sun, 27 Nov 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
bus and pickup clashed,  injured 21 Jayrin
हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन - फोटो : अमर उजाला
बरेली से लौट रहे गोंडा के जायरीन से भरी बस और एक पिकअप वाहन के बीच रविवार सुबह पांच बजे नानपारा इलाके में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस दुघर्टना में 21 लोग घायल हो गए। उनमें तीन की हालत नाजुक बताई जा रही है। दुर्घटना का कारण वाहनों की रफ्तार अधिक होने के साथ घना कोहरा बताया जा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी नानपारा पहुंचाया जहां से गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन


गोंडा में कस्बा परसपुर के 55 लोग चार दिन पूर्व बस (यूपी14एम-5865) से जियारत करने बरेली शरीफ गए थे। आला हजरत के उर्स में जियारत करने के बाद शनिवार शाम सभी जायरीन बस से लौट रहेे थे।
विज्ञापन


लखीमपुर होते हुए रविवार भोर में पांच बजे बस नानपारा की मटेरा पुलिस चौकी के पास पहुंची तो घना कोहरा था। बस की रफ्तार ज्यादा थी। इसी दौरान बहराइच की ओर से आ रही पिकअप गाड़ी (यूपी31टी-8427) और बस में आमने सामने टक्कर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


स हादसे में पिकअप पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जायरीन से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। चीख पुकार मच गई। दुर्घटना की आवाज सुनकर मटेरा चौराहा और लालपुर शिवपुर के ग्रामीण दौड़ पड़े और सूचना पुलिस को दी।

मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक विद्यासागर वर्मा, सीओ अजय भदौरिया व अन्य पुलिस कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को बस से निकाल सीएचसी नानपारा पहुंचाया। हादसे में बस सवार 21 लोग घायल हुए।

तीन घायलों की हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। अन्य घायलों का सीएचसी में उपचार किया गया। दुघर्टना के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। बस में सवार जायरीनों का कहना है कि भोर में घना कोहरा था। बस की रफ्तार अधिक थी। इससे हादसा हुआ।    


हादसे में कस्बा परसपुर निवासी मोहम्मद जाबिर (40), बसकुल (45), मन्ना (28), आजम (28), असरफ (14),  गुलजार (25), चांद बाबू (26), मुबारक (28),  जाकिर (30), फातिमा बानो (36), मुख्तार (26), बाबू (19), आसिफ (24), रेहाना (10), फकरे (38), सज्जन (29), बाजे (22), जलील (45), नूर (14), खिदमत (38), बस चालक वंशी लाल (40) निवासी फतवापुर लक्ष्मननगर श्रावस्ती घायल हुए। इनमें जाबिर, वंशीलाल व मन्ना की हालत नाजुक होने के चलते उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed