फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   bus and car collided in Gonda three people died including mother and son Three other are in critical condition

यूपी में भीषण हादसा: बस-कार की सीधी भिड़ंत, मां-बेटे सहित तीन की मौत, तीन की हालत नाजुक; शादी से जा रहे थे घर

Sun, 07 Dec 2025 11:30 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 07 Dec 2025 11:30 AM IST
सार

गोंडा में बस और कार की सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे में मां-बेटे सहित तीन की मौत हो गई। जबकि, तीन की हालत नाजुक है। रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के बाद वापस बेंगलुरु जाने के लिए एयरपोर्ट जा रहे थे। 

विज्ञापन
bus and car collided in Gonda three people died including mother and son Three other are in critical condition
बस-कार की सीधी भिड़ंत, - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यूपी के गोंडा में वजीरगंज के अनभुला गांव के पास गोंडा-अयोध्या हाईवे पर बस और कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि, कार सवार तीन लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजा। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन


शहर के आवास विकास कॉलोनी निवासी नितिन गोयल की चार दिसंबर को शादी थी। इसमें शामिल होने रिश्तेदार बेंगलुरु से आए थे। रविवार की सुबह नितिन कार से रिश्तेदारों को अयोध्या एयरपोर्ट छोड़ने जा रहे थे। अनभुला गांव के पास अयोध्या से गोंडा की तरफ आ रही उत्तराखंड परिवहन निगम की बस से कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। 
विज्ञापन


हादसे में कार सवार सभी छह लोग घायल हो गए। घायलों को गोंडा मेडिकल कॉलेज भेजा गया। यहां जांच के बाद डॉक्टरों ने अक्षत (26), आशु (22) व अक्षत की मां नीता अग्रवाल (58) को मृत घोषित कर दिया। अन्य तीन घायलों का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed