फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   burned four shops in the city

शहर में चार दुकानें फुंकीं, दहशत बरकरार

Mon, 28 Sep 2015 11:46 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 28 Sep 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
गणेश प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान शहर के उतरौला रोड पर पथराव के बाद चौक बाजार में हुआ उपद्रव दो दिन बाद शांत हो गया, मगर शनिवार को राज्यमंत्री व नगर पालिका परिषद अध्यक्ष में हुई झड़प ने शहर के माहौल को एक बार फिर गर्म कर दिया। पिछले छह दिनों से प्रशासन शहरवासियों को अमन का पैगाम देने में जुटा है।
विज्ञापन


इसी बीच शहर की पुरानी सब्जी मंडी में तीन व मनकापुर बस स्टेशन के समीप शॉर्ट सर्किट से एक दुकान फुंक गई। इससे एक बार फिर शहर का माहौल गर्म हो गया है। दुकानें शॉर्ट सर्किट से फुंकीं हैं, मगर लोग इसे मानने को तैयार नहीं हैं। हर एक शख्स की जुबां पर दुकानें फूंकने की चर्चा बनी हुई है।
विज्ञापन


गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल बने गोंडा शहर में अमन का पैगाम भी माहौल को ठंडा नहीं कर पा रहा है। रह-रहकर अफवाहें उड़ रही हैं। लोग मोबाइल फोन पर मैसेज करके व व्हाट्सएप से अफवाह को तूल दे रहे हैं, मगर इस पर रोक लगाने में प्रशासन कामयाब नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच रविवार देर रात प्रशासन के अनुसार शहर के मालवीयनगर स्थित पुरानी सब्जी मंडी में राधाकुंड मोहल्ले के रहने वाले रसीद अहमद की टेलरिंग, अब्दुल अजीज की कपड़ा व अब्दुल हफीज उर्फ रईस अहमद की ट्रैवल्स की दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई।

लोगों ने दुकानों से धुआं उठते देखा तो पुलिस को सूचना दी। फायर ब्रिगेड ने दुकानों के शटर उखाड़कर किसी तरह आग बुझाई। आग से तीनों दुकानों में साढ़े सात लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। पीड़ित व्यवसायियों ने नगर कोतवाली में असामाजिक तत्वों के खिलाफ दुकान फूंकने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

उधर, शहर के मनकापुर बस स्टेशन के समीप अहसान की बैट्री की दुकान में सोमवार की दोपहर शॉर्ट सर्किट से लगी आग से छह लाख रुपये की बैट्री जलकर नष्ट हो गईं। दुकानें फुंकीं या फूंकी गईं, इसको लेकर चर्चाएं हो रही हैं। तहजीब के शहर में उपद्रव के बाद अभी भी दहशत बरकरार है। प्रशासन का पैगाम भी अमन कायम नहीं कर पा रहा है।

शहर के मालवीय नगर स्थित पुरानी सब्जी मंडी में तीन दुकानों में आग लगी थी, जिसमें भारी क्षति हुई है। दुकानों में शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी। आग से हुए नुकसान का आकलन कराया जा रहा है। - अरुण कुमार शुक्ल, नगर मजिस्ट्रेट


शहर के मालवीय नगर स्थित पुरानी सब्जी मंडी में तीन दुकानों में आग लगी थी, जिसे बुझा लिया गया। दुकानों में शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी, मगर दुकानदारों ने अराजकतत्वों के खिलाफ तहरीर दी है। इसलिए नगर कोतवाली में अराजकतत्वों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। -अखंड प्रताप सिंह, सीओ सिटी




28gdap12-गोंडा में अक्सर भीड़ भाड़ वाले एकता तिराहे पर सोमवार की दोपहर प्रशासन व पुलिस अधिकारियों व उनकी गाड़ियों के अलावा चंद लोग ही नजर आए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed