{"_id":"6a230ee907bde6a8050f3bdf","slug":"bsp-leaders-brother-dies-of-electric-shock-gonda-news-c-100-1-slko1026-159759-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: बसपा नेता के भाई की करंट लगने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: बसपा नेता के भाई की करंट लगने से मौत
Fri, 05 Jun 2026 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 05 Jun 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। नगर कोतवाली क्षेत्र के रानीपुरवा निवासी बसपा नेता के भाई जगदीश कनौजिया (51) की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मचा है।
गांव निवासी बसपा के सेक्टर अध्यक्ष इंद्रजीत कनौजिया ने बताया कि उनके बड़े भाई जगदीश मजदूरी करते थे। बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे वह काम से लौटने के बाद घर में नहा रहे थे। उसी जगह से घर के बिजली के तार गुजरे हुए थे।
जगदीश नहाने के बाद पास में लगे लोहे के तार पर टंगी तौलिया उतार रहे थे, तभी तार में करंट उतर आया। चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। परिवार में पत्नी गुड्डा देवी, बेटे विमल, सुमित, बेटियां रंजना और मानसी हैं। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।